जयपुर एयरपोर्ट : फ्लाइट में तकनीकी खराबी, चार घंटे देरी से रवाना हुए यात्री

यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी

जयपुर एयरपोर्ट : फ्लाइट में तकनीकी खराबी, चार घंटे देरी से रवाना हुए यात्री
जयपुर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बीती रात तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को परेशानी हुई। बोर्डिंग के बाद यात्रियों को विमान से उतारकर अराइवल हॉल में लाया। करीब चार घंटे तक इंतजार के बाद यात्रियों को दूसरे विमान से चंडीगढ़ रवाना किया।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना बीती रात की है। फ्लाइट में कुछ यात्रियों की बोर्डिंग पूरी हो चुकी थी। इसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी सामने आई। इसके बाद यात्रियों को विमान से उतारकर एयरपोर्ट के अराइवल हॉल में लाया गया। यात्रियों को उम्मीद थी कि जल्द ही खराबी दूर कर फ्लाइट रवाना कर दी जाएगी, लेकिन काफी देर तक एयरलाइन की ओर से दूसरे विमान का इंतजाम नहीं हो सका। इस दौरान यात्री एयरपोर्ट पर ही फ्लाइट के रवाना होने का इंतजार करते रहे।

आखिरकार करीब चार घंटे की देरी के बाद यात्रियों को दूसरे विमान से चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया। वहीं, तकनीकी खराबी वाला विमान अभी भी जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा है। फ्लाइट में देरी के चलते यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सफाई कर्मचारियों के लिए आयोग की बड़ी मांग! कुशल-अर्द्धकुशल-अकुशल वर्गीकरण और जोखिम भत्ते की सुविधा देने की अपील, पीड़ित परिवारों को 30 लाख की आर्थिक सहायता सफाई कर्मचारियों के लिए आयोग की बड़ी मांग! कुशल-अर्द्धकुशल-अकुशल वर्गीकरण और जोखिम भत्ते की सुविधा देने की अपील, पीड़ित परिवारों को 30 लाख की आर्थिक सहायता
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने सीवर हादसों के 1223 पीड़ित परिवारों को 30-30 लाख रुपये की मुआवजा राशि उपलब्ध कराई...
यूएई के मंत्री से सीआईआई राजस्थान की अहम बैठक, राजस्थान में निवेश और सीमा पार व्यापार बढ़ाने की संभावनाओं पर मंथन
राजस्थान के बांधों में 24 घंटे में 12.15 एमसीएम पानी की बढ़ोतरी : जलभराव 56.41 प्रतिशत, पिछले साल के मुकाबले करीब 22 प्रतिशत कम पानी
रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर हमला: कानून का सम्मान नहीं करते हैं राहुल, अराजकता की राजनीति करने का लगाया आरोप
ईरान संघर्ष के बीच अमेरिका की सुरक्षा गारंटी पर सवाल, हथियारों की कमी से यूरोप और एशिया के सहयोगी चिंतित
मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनियों के सीईओ से की चर्चा : कई देश अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश करने की स्थिति में नहीं, कहा- भारत के पास अपनी स्थिति मजबूत करने का बड़ा अवसर
ITPI के शासी मंडल नामांकन पर विवाद: NSUI ने बताया नियमों का उल्लंघन, कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन की चेतावनी