एयरपोर्ट से कुल्लू फ्लाइट में देरी : यात्रियों को करना पड़ा ढाई घंटे इंतजार, जताई नारागी
देरी का कारण अराइवल फ्लाइट में विलंब बताया गया
जयपुर से कुल्लू जाने वाली अलायंस एयर की फ्लाइट में देरी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जयपुर। जयपुर से कुल्लू जाने वाली अलायंस एयर की फ्लाइट में देरी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 5:40 बजे रवाना होने वाली यह फ्लाइट तय समय पर रवाना नहीं हो सकी। यात्रियों को एयरपोर्ट पर करीब ढाई घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
देरी का कारण अराइवल फ्लाइट में विलंब बताया गया है। यह सेवा एटीआर-2 जैसे अत्यधिक छोटे विमान से संचालित हो रही है, जिससे यात्रियों की असुविधा और बढ़ गई। समय पर सूचना न मिलने पर यात्रियों में नाराजगी भी देखी गई।
Related Posts
Post Comment
Latest News
02 Apr 2026 18:28:57
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

Comment List