जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबीयत, एक घंटे से ज्यादा लेट हुई फ्लाइट

उपचार के बाद यात्री की स्थिति सामान्य

जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबीयत, एक घंटे से ज्यादा लेट हुई फ्लाइट
जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने से उड़ान में देरी हो गई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे सभी यात्रियों की बोर्डिंग पूरी हो चुकी थी और विमान उड़ान भरने की तैयारी में था। तभी एक यात्री की ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या के चलते तबीयत खराब हो गई।

जयपुर। बीती रात जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने से उड़ान में देरी हो गई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे सभी यात्रियों की बोर्डिंग पूरी हो चुकी थी और विमान उड़ान भरने की तैयारी में था। तभी एक यात्री की ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या के चलते तबीयत खराब हो गई। एयरलाइन कर्मियों ने तुरंत यात्री को विमान से उतारा और एयरपोर्ट स्थित चिकित्सा कक्ष में प्राथमिक उपचार दिलाया।

चिकित्सकों की देखरेख में उपचार के बाद यात्री की स्थिति सामान्य हुई, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से मुंबई न जाने का निर्णय लिया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने और सामान उतारने की प्रक्रिया में करीब एक घंटे से अधिक का समय लग गया। इसके बाद शेष यात्रियों के साथ फ्लाइट रात करीब 1:15 बजे मुंबई के लिए रवाना हो सकी। इस दौरान यात्रियों को देरी के कारण असुविधा का सामना करना पड़ा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित
क्रेडाई राजस्थान ने डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40 प्रतिशत तक वृद्धि का विरोध करते हुए रियल एस्टेट, आमजन और राज्य...
प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा: ऑकलैंड में भारतीय समुदाय और द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा फोकस, पीएम लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
E20 पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं? केंद्र ने बताया- तेल आयात घटाना और किसानों को फायदा
ब्लॉक कार्य स्थगित होने से जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा रीस्टोर, रेलवे ने जारी किए निर्देश
एथनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप
योगी का अखिलेश पर हमला: सपा सरकार में "जय श्रीराम" का नारा लगाने वालों को भेजा जाता था जेल, 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण 
साइबर अपराधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 मोबाइल बरामद और पांच आरोपी गिरफ्तार