रोडवेज बस में बिना टिकट मिले 54 यात्री : मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों को दी चेकिंग की जिम्मेदारी, यात्रियों से वसूला किराया
बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए
रोडवेज प्रशासन के अनुसार डीलक्स डिपो की टीम ने उदयपुर डिपो की बस की जांच की। इस दौरान बस बस में में 22 यात्री बिना टिकट मिलने पर रिमार्क लगाया गया।
जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की आय में बढ़ोतरी करने के लिए बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों की जांच के लिए चलाए गए अभियान में 54 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए। रोडवेज अध्यक्ष शुभ्रा सिंह व एमडी पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर बिना टिकट रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई के लिए नया प्रयोग किया है, जिसमें चेकिंग की जिम्मेदारी मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों को भी दी गई।
रोडवेज प्रशासन के अनुसार डीलक्स डिपो की टीम ने उदयपुर डिपो की बस की जांच की। इस दौरान बस बस में में 22 यात्री बिना टिकट मिलने पर रिमार्क लगाया गया। इसी प्रकार दिल्ली डिपो की टीम ने रात 10.45 बजे बूंदी डिपो की बस को चैक किया तो उसमें 32 यात्री बिना टिकट पाए गए। टीम के साथ मुख्य प्रबंधक दिल्ली डिपो भी मौजूद रहे और बिना टिकट यात्रियों से 1325 रुपए किराया वसूल किया।

Comment List