जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को झटका, इंडिगो की मुंबई फ्लाइट रद्द

फ्लाइट रद्द होने से कई यात्रियों के कार्यक्रम बिगड़ गए

जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को झटका, इंडिगो की मुंबई फ्लाइट रद्द

जयपुर एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह यात्रियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह यात्रियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा। इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट, जो रोजाना सुबह 6:05 बजे रवाना होती है, अचानक रद्द कर दी गई। यात्रियों को इस बारे में कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। एयरलाइन के पास विमान उपलब्ध नहीं होने के कारण उड़ान को रद्द करना पड़ा। दरअसल, रात में पुणे से आने वाली इनकमिंग फ्लाइट जयपुर नहीं पहुंच सकी, जिसकी वजह से सुबह की मुंबई फ्लाइट प्रभावित हुई। 

अलसुबह हवाई अड्डे पर पहुंचे यात्री फ्लाइट रद्द होने की जानकारी पाकर परेशान होते रहे और एयरलाइन प्रबंधन से जवाब मांगते रहे। यात्रियों का कहना था कि समय पर सूचना दी जाती तो वे वैकल्पिक व्यवस्था कर सकते थे। फ्लाइट रद्द होने से कई यात्रियों के कार्यक्रम बिगड़ गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प