तकनीकी खराबी के चलते जयपुर-पुणे स्पाइसजेट फ्लाइट वापस लौटी, यात्रियों को असुविधा का करना पड़ा सामना 

यात्रियों को सुबह 9 बजे पुणे भेजने की संभावना जताई

तकनीकी खराबी के चलते जयपुर-पुणे स्पाइसजेट फ्लाइट वापस लौटी, यात्रियों को असुविधा का करना पड़ा सामना 
जयपुर एयरपोर्ट से सोमवार तड़के पुणे के लिए रवाना हुई स्पाइसजेट की फ्लाइट उड़ान भरने के 25 मिनट बाद तकनीकी खराबी के चलते वापस लौट आई

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से सोमवार तड़के पुणे के लिए रवाना हुई स्पाइसजेट की फ्लाइट उड़ान भरने के 25 मिनट बाद तकनीकी खराबी के चलते वापस लौट आई। जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट रोजाना सुबह 5:05 बजे जयपुर से पुणे के लिए उड़ान भरती है। आज विमान ने निर्धारित समय से करीब 15 मिनट पहले, सुबह 4:50 बजे उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद, करीब 5:15 बजे विमान में तकनीकी समस्या सामने आई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलट ने तुरंत विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा दिया। इस दौरान यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और उन्हें एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। 

एयरलाइन प्रबंधन ने बताया कि फिलहाल तकनीकी खामी को ठीक करने की प्रक्रिया जारी है। यात्रियों को अब सुबह 9 बजे पुणे भेजने की संभावना जताई जा रही है। इस घटना से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद