नारायणा हॉस्पिटल में आधुनिक कार्डियक तकनीकों के सफल परिणामों की जानकारी, मरीजों ने साझा किए अनुभव
लीडलेस पेसमेकर के सफल परिणामों की जानकारी दी
जयपुर। नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर की ओर से गुरुवार को होटल फोर पॉइंट्स बाय शेरटन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर हृदय रोगों के उपचार में आधुनिक तकनीकों TAVI (ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन) और लीडलेस पेसमेकर के सफल परिणामों की जानकारी दी गई। एडिशनल डायरेक्टर कार्डियोलॉजी डॉ. अंशु काबरा ने बताया कि खासकर बुजुर्ग और जटिल स्वास्थ्य समस्याओं वाले मरीजों के लिए कम इनवेसिव तकनीकें उपचार का विकल्प उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने बताया कि TAVI और लीडलेस पेसमेकर में पारंपरिक ओपन हार्ट सर्जरी की तुलना में बड़े चीरे की जरूरत नहीं होती। इससे मरीज को कम असुविधा के साथ अपेक्षाकृत जल्द सामान्य जीवन में लौटने में मदद मिल सकती है।
कार्यक्रम में इन तकनीकों से उपचार पा चुके मरीजों ने भी अपने अनुभव साझा किए। नारायणा हॉस्पिटल के डायरेक्टर बलविंदर सिंह वालिया ने कहा कि अस्पताल मरीजों की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर उपचार अनुभव के साथ आधुनिक कार्डियक तकनीक उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. प्रदीप कुमार गोयल ने कहा कि जटिल मरीजों में उपचार से पहले उनकी पूरी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन और विशेषज्ञों के बीच समन्वय जरूरी है। उन्होंने कहा कि मरीज की जरूरत के अनुसार कम इनवेसिव तकनीकों का चयन किया जा सकता है।

Comment List