पटवारी रोहित कुमार 4,000 रूपयें रिश्वत लेतें रंगे हाथों गिरफ़्तार, आरोपी से पूछताछ जारी

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान

पटवारी रोहित कुमार 4,000 रूपयें रिश्वत लेतें रंगे हाथों गिरफ़्तार, आरोपी से पूछताछ जारी

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जोधपुर ग्रामीण द्वारा आज कार्यवाही करतें हुए रोहित कुमार पटवारी, पटवार हल्का खारिया मीठापुर तहसील बिलाडा जिला जोधपुर को 4,000 रूपयें रिश्वत लेतें हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जोधपुर ग्रामीण द्वारा आज कार्यवाही करतें हुए रोहित कुमार पटवारी, पटवार हल्का खारिया मीठापुर तहसील बिलाडा जिला जोधपुर को 4,000 रूपयें रिश्वत लेतें हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों  की एसीबी जोधपुर ग्रामीण ईकाई को एक शिकायत इस आशय की मिली कि आरोपी रोहित कुमार पटवारी, पटवार हल्का खारिया मीठापुर तहसील बिलाडा जिला जोधपुर द्वारा परिवादी की जमीन के खाते में उसकी दादी के नाम का संशोधन करने की एवज में 5,000 रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर मांग सत्यापन के दौरान परिवादी से आरोपी द्वारा 5,000 रूपयें रिश्वत राशि मांग करना तथा परिवादी द्वारा कुछ कम करने की विनती करने पर 4,000 रूपये रिश्वति राशि लेने हेतु सहमत होना पाया गया।

जिस पर भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी जोधपुर के सुपरविजन में पारस सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों जोधपुर ग्रामीण के नेतृत्व में मय ब्यूरों जाब्ता के आज ट्रेप कार्यवाही करतें हुए आरोपी रोहित कुमार पटवारी, को 4,000 रूपयें रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों राजस्थान जयपुर महानिरीशक राजेश सिंह के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ व कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामलें में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जायेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना