पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- भाजपा की किसान विरोधी नीतियों से आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा किसान

खाद और डीएपी की भारी किल्लत

पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- भाजपा की किसान विरोधी नीतियों से आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा किसान
किसानों की मंडियों में फसल बेचान में आ रही परेशानियों को लेकर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला। डोटासरा ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसान भारी उपेक्षा का सामना कर रहे।

जयपुर। किसानों की मंडियों में फसल बेचान में आ रही परेशानियों को लेकर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। डोटासरा ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसान भारी उपेक्षा का सामना कर रहे हैं। एक ओर किसान एमएसपी पर गेहूं बेचने के लिए मंडियों में दर-दर भटक रहा है, मगर खरीद नहीं हो पा रही है। वहीं दूसरी तरफ खरीफ सीजन में किसानों को अभी से खाद और डीएपी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

खाद केंद्रों में किसान लंबी-लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर है। सरकार ने बेशक खरीद अवधि बढ़ाई हो लेकिन न खरीद की रफ्तार बढ़ी है, न ही किसानों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। किसान को मजबूरन अधिकारियों और प्रशासन के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। भाजपा की किसान विरोधी नीतियों ने अन्नदाता को परेशानी, अनिश्चितता और आर्थिक संकट के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। जो सरकार किसानों को समय पर खाद और फसल का उचित मूल्य तक नहीं दे सकती, ऐसी सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बगरू क्षेत्र में पकड़े बिजली चोरी के 5 मामले, लगाया 14 लाख 56 हजार रूपए का जुर्माना बगरू क्षेत्र में पकड़े बिजली चोरी के 5 मामले, लगाया 14 लाख 56 हजार रूपए का जुर्माना
जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने बगरू क्षेत्र में पांच स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी और करीब 14.56 लाख रुपये...
नोएडा में बहुमंजिला इमारत में लगी आग : फ्लैट में मची अफरा-तफरी, आग के विकराल रूप से लोगों में फैली दहशत
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया पौधारोपण, विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरियालो राजस्थान’ एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत का किया स्वागत
डीआरसी में इबोला का प्रकोप: संक्रमितों का आंकड़ा 381 के पार; 63 की मौत, WHO ने घोषित किया हेल्थ इमरजेंसी
बंद कमरे में जुआ खेलते 14 जुआरी गिरफ्तार : 64 हजार से अधिक की नकदी बरामद , जानें पूरा मामला
राज्यसभा चुनाव : भाजपा प्रत्याशी सतीश पूनिया और अलका गुर्जर सोमवार को भरेंगे नामांकन
मोदी ने भारत के जैव विविधता संरक्षण प्रयासों पर डाला प्रकाश, कहा- 'एक पेड़ मां के नाम' जैसी पहल जंगल जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान