सड़क पर गहरे गड्ढे से लोग परेशान, 6 साल बाद भी अधूरा पड़ा है निर्माण

सड़क निर्माण में नहीं आई तेजी

सड़क पर गहरे गड्ढे से लोग परेशान, 6 साल बाद भी अधूरा पड़ा है निर्माण
दुधली मोड़-लोटवास सड़क छह साल बाद भी अधूरी है। आठ ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाली इस सड़क पर नेवर समेत कई जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश में पानी भरने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। सरकार बदलने के बावजूद निर्माण गति नहीं पकड़ सका, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

जमवारामगढ़। उपखंड क्षेत्र में 60 करोड़ की लागत से बनाई जा रही दुधली मौड से लोटवास तक कई गांवों को जोड़ने वाली मुख्य निमार्णाधीन सड़क मार्ग निर्माण कछुआ चाल से चल रहा है। छह साल में भी इसका निर्माण पूरा नहीं हुआ है। कांग्रेस शासन काल में स्वीकृत इस सड़क निर्माण की वाहवाही लूटने के लिए आठ ग्राम पंचायत चावण्डिया, नेवर, गावली, बिरासना, आंधी, सायपुर, भावणी, महंगी में शिलालेख पट्टिकाएं लगाई गई थी।

सरकार बदली तो आमजन में उत्साह रहा की अब सड़क निर्माण कार्य गति पकड़ेगा। भाजपा सरकार के भी तीन साल पूरे होने को है, लेकिन सड़क निर्माण में तेजी नहीं आई। ग्राम नेवर सहित अन्य जगहों पर गहरे गड्ढे हो चुकें हैं। बरसात का पानी भर जाने के कारण राहगीर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में सीमा पार से हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : 47.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद, पिस्तौल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार पंजाब में सीमा पार से हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : 47.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद, पिस्तौल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
सीमा पार हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 47.3 किलो हेरोइन,...
पूर्णिमा-जीत ग्रुप की ओर से कोलैबोरेटिव यूरोपियन इमर्शन विजिट, स्टूडेंट्स के लिए इंडस्ट्री से जुड़ने के मौकों को तलाशने का मिला अवसर
फायरमैन की पदोन्नति से हाईकोर्ट की रोक हटी, अधिकरण में अपील दायर करने की छूट
दिल्ली विवि चुनाव में ABVP का दबदबा : अध्यक्ष समेत 3 सीटों पर जीत, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने मारी बाजी
सड़क पर गहरे गड्ढे से लोग परेशान, 6 साल बाद भी अधूरा पड़ा है निर्माण
आदेश की पालना 14 दिन में करो, नहीं तो पेश हों पंचायती राज सचिव : हाईकोर्ट
केरल नौसेना अकादमी में बांग्लादेशी गिरफ्तार : फर्जी दस्तावेजों से एक साल से कर रहा था नौकरी, शक होने पर नजर रखना किया शुरू