दिवाली की छुट्टियों से लौटने लगे लोग, बस स्टैंडों पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

सीट पाने के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ा

दिवाली की छुट्टियों से लौटने लगे लोग, बस स्टैंडों पर उमड़ी यात्रियों की भीड़
दिवाली की छुट्टियां बिताने के बाद अब लोगों का वापस लौटना शुरू हो गया है। इसके चलते सोमवार को जयपुर के प्रमुख बस स्टैंडों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। बसों में यात्रियों की संख्या अधिक रहने से खड़े होकर भी सफर करना पड़ा।

जयपुर। दिवाली की छुट्टियां बिताने के बाद अब लोगों का वापस लौटना शुरू हो गया है। इसके चलते सोमवार को जयपुर के प्रमुख बस स्टैंडों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। सिंधी कैंप बस स्टैंड, ट्रांसपोर्ट नगर और दुर्गापुरा बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। कई बसों में यात्रियों की संख्या अधिक रहने से खड़े होकर भी सफर करना पड़ा।

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने भी अतिरिक्त बसों का संचालन किया। विशेष रूप से उन मार्गों पर अतिरिक्त बसें लगाई गईं, जहां यात्रियों का दबाव अधिक रहा। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार त्योहार की छुट्टियां समाप्त होने के साथ ही आगामी दिनों में भी यात्रियों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध