लगातार तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जयपुर में पेट्रोल 109.84 रुपए लीटर पहुंचा

महज 9 दिनों के भीतर ईंधन कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी

लगातार तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जयपुर में पेट्रोल 109.84 रुपए लीटर पहुंचा

अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे। 9 दिनों में तीसरी वृद्धि। नई दरों के अनुसार, जयपुर में पेट्रोल 108.91 से 109.84 रुपये और डीजल 94.14 से 95.06 रुपये प्रति लीटर। बढ़ती कीमतों से आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर असर पड़ा।

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। पेट्रोल की कीमत में 93 पैसे और डीजल की कीमत में 92 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। महज 9 दिनों के भीतर ईंधन कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी, जबकि 15 मई को करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक कीमतें बढ़ाई गई थीं। लगातार बढ़ती कीमतों से आम उपभोक्ताओं के साथ परिवहन और माल ढुलाई क्षेत्र पर भी असर पड़ने लगा है।

नई दरें लागू होने के बाद जयपुर में पेट्रोल की कीमत 108.91 रुपये से बढ़कर 109.84 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल के दाम 94.14 रुपये से बढ़कर 95.06 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते लोगों में महंगाई को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी के निर्देश वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी के निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन...
असर खबर का : दो दिन में साफ हुए जाम नाले और कचरे के ढेर
कोटा : अगले माह से हमारे शहर में दौड़ने लगेंगी ई-बसें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ग्राम विकास चौपाल बनी सुशासन का मजबूत माध्यम, कई विकास कार्यों की घोषणाएँ
स्पेसएक्स ने लांच की स्टारशिप अंतरिक्ष यान के उन्नत संस्करण की पहली परीक्षण उड़ान, पहले कर दिया था रद्द
10 दिन में तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का केन्द्र पर हमला : जनता की जेब पर डाका डाल रही सरकार, पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए आम आदमी पर डाला जा रहा बोझ
जयपुर के जिला सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, मरीजों को राहत