चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में फाग महोत्सव : भक्तों ने खेली गुलाल की होली, आकर्षक फूलों की सजी फाल्गुनी झांकी

खीर और मालपुओं का भोग अर्पित किया

चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में फाग महोत्सव : भक्तों ने खेली गुलाल की होली, आकर्षक फूलों की सजी फाल्गुनी झांकी

गणेश मंदिर में भव्य फाग महोत्सव आयोजित। भगवान गणेश का जल अभिषेक और सिंदूर चढ़ाया। गणेश जी को फाल्गुनी पोशाक और फूलों की झांकी से सजाया। भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

जयपुर। फाल्गुन माह के अवसर पर परकोटा गणेश जी महाराज मंदिर प्रांगण में श्रद्धा और उत्साह के साथ फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में भगवान गणेश का विभिन्न तीर्थों के जल से अभिषेक कर सिंदूर का चोला चढ़ाने से हुई। इसके बाद गणेश जी को नवीन फाल्गुनी पोशाक धारण कराई गई तथा गुलाल के गजरे पहनाकर आकर्षक फूलों की फाल्गुनी झांकी सजाई गई।

मंदिर में गणेश जी को ठंडाई, गुंजिया, खीर और मालपुओं का भोग अर्पित किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं को गुलाल का तिलक लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। महिला मंडल द्वारा भजनों की मधुर प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महोत्सव में भाग लेकर मंगलकामनाएं।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका-ईरान बातचीत के अच्छे परिणाम की उम्मीद : समझौते तक पहुंचने के लिए कुछ ही मतभेदों को सुलझाना बाकी, ट्रंप ने कहा- कई अच्छी बातें हो रही अमेरिका-ईरान बातचीत के अच्छे परिणाम की उम्मीद : समझौते तक पहुंचने के लिए कुछ ही मतभेदों को सुलझाना बाकी, ट्रंप ने कहा- कई अच्छी बातें हो रही
ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही बातचीत को सकारात्मक बताते हुए कहा कि समझौते के लिए अब केवल कुछ...
चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और जीपीएस ट्रैकिंग करने के निर्देश, आदेशों के उल्लंघन को मानेंगे अवमानना
आरपीएससी ने जारी किया आरएएस भर्ती परीक्षा का परिणाम, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई को मिली पहली रैंक
पुलिस की कार्रवाई : 1.60 लाख के 27 इनामी गिरफ्तार, 21 कुख्यात समेत 254 को दबोचा
पश्चिम बंगाल में सीएम का चुनावी दौरा : घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही ममता सरकार, कहा- भाजपा का संकल्प स्पष्ट नीति और तेज गति से विकास
मां बन गई बेटी की कातिल : पहले मासूम का गला घोंटा, फिर खुद ने किया सुसाइड का प्रयास
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से दी शिकस्त, शुभमन गिल ने 86 रन की पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा