जयपुर स्थित गोगाजी महाराज और गौरखनाथ महाराज के मंदिर में शनिवार को होगा फागोत्सव
गोगाजी महाराज मंदिर: शनिवार को जयपुर में मनाया जाएगा फागोत्सव
गोगाजी और गौरखनाथ महाराज मंदिर में शनिवार को होगा फागोत्सव। भगवान फूलों के मंडप में नवीन पोशाक धारण कर भक्तों के साथ गुलाल-गोटे और पुष्पों की होली खेलेंगे। शाम को विशेष आरती के पश्चात महाप्रसाद वितरित होगा।
जयपुर। जयपुर के भूरया की प्याउ में स्थित श्री गोगाजी महाराज और गौरखनाथ जी महाराज के मंदिर में शनिवार को फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गोगाजी महाराज और गौरखनाथ जी महाराज को नवीन पोशाक धारण करवाई जाएगी।
भगवान पुष्पों से सजे फूलों के मंडप में विराजमान रहेंगे। सायं 4:30 बजे भगवान भक्तों के साथ गुलाल-गोटे एवं पुष्पों से भक्तों के साथ होली खेलेंगे। इसके बाद भक्तों को प्रसाद दिया जाएगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
24 Feb 2026 18:25:28
गणेश मंदिर में फागोत्सव का आयोजन होगा। गणेश जी बसंत की फाल्गुनी नवीन पोशाक करेंगे धारण। जयपुरी साफा से होगा...
जयपुर पुलिस आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई : 4 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, एमडी व चरस समेत नकदी और कारें जब्त

Comment List