एमआई रोड पर कचरे का अंबार : व्यापारियों में नाराजगी, बार-बार शिकायत के बावजूद निगम की अनदेखी

व्यापारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर

एमआई रोड पर कचरे का अंबार : व्यापारियों में नाराजगी, बार-बार शिकायत के बावजूद निगम की अनदेखी
राजधानी जयपुर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र एमआई रोड स्थित सरस्वती मार्ग पर कचरे के ढेर से व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। व्यापारियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं।

जयपुर। राजधानी जयपुर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र एमआई रोड स्थित सरस्वती मार्ग पर कचरे के ढेर से व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। एमआई रोड व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेश सैनी ने मंगलवार को बताया कि सरस्वती मार्ग पर कई दिनों से कचरा जमा होने के कारण क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

सड़क किनारे फैले कचरे से दुर्गंध फैल रही है और राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हुए भी कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी है। इससे निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। व्यापार मंडल ने मांग की है कि सरस्वती मार्ग से तत्काल कचरा हटाकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन और व्यापारियों को राहत मिल सके। मंडल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो व्यापारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर, जोधपुर, आबू में बारिश, अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा वर्षा का दौर जयपुर, जोधपुर, आबू में बारिश, अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा वर्षा का दौर
बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम से राजस्थान में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। इसके...
प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू