299 वर्ष का हुआ गुलाबी शहर, गणेशजी को दिया स्थापना दिवस का पहला न्योता

शहर में स्थापना दिवस के आयोजनों का औपचारिक आगाज

299 वर्ष का हुआ गुलाबी शहर, गणेशजी को दिया स्थापना दिवस का पहला न्योता
अपनी स्थापत्य कला, ऐतिहासिक विरासत और गुलाबी पहचान के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध जयपुर ने स्थापना के 299 वर्ष पूरे कर लिए हैं। पिंकसिटी अब अपने 300वें वर्ष में प्रवेश करने जा रही है।

जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर मंगलवार को अपने 299वें स्थापना दिवस के उत्सव की तैयारियों के साथ ऐतिहासिक गौरव का जश्न मनाएगी। स्थापना दिवस के कार्यक्रमों का शुभारंभ परंपरागत रूप से प्रथम पूज्य भगवान गणेश को निमंत्रण अर्पित कर किया गया। मंगलवार सुबह 9 बजे नगर निगम महापौर सुनील कोठारी मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे और भगवान गणेश को स्थापना दिवस समारोह का प्रथम निमंत्रण पत्र अर्पित किया। इसके साथ ही, शहर में स्थापना दिवस के आयोजनों का औपचारिक आगाज हो गया।

स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह का प्रमुख आकर्षण शाम 6 बजे बिड़ला सभागार में होने वाला कवि सम्मेलन रहेगा। इसमें कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को स्वर देंगे। 299 वर्ष की ऐतिहासिक विरासत को संजोए जयपुर एक बार फिर उत्सव के रंग में रंगने को तैयार है।

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान