प्रदेश में मौसम का डबल गेम : सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दिन में तेज धूप का असर
राजस्थान के मौसम पर अपडेट
सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास बढ़ने लगा है, लेकिन दिन में तेज धूप अब भी बेहाल कर रही है। इस बीच 23-24 अक्टूबर को नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम का मिजाज बदल सकता है। बीकानेर संभाग में मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। जैसलमेर 39 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।
जयपुर। प्रदेश के कई इलाकों में अब सुबह शाम गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। हालांकि दिन के समय अभी तेज धूप का असर बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार से फिर मौसम बदलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार 23 और 24 अक्टूबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं।
इसके असर से पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में कहीं कहीं मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच गुरुवार को जयपुर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री दर्ज किया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 39 डिग्री दर्ज किया।
Tags: cold
Related Posts
Post Comment
Latest News
23 Oct 2026 13:28:34
सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब जल्दी ही ऑल ग्लास कोर्ट लगाया जाएगा। एसएमएस स्टेडियम कोर्ट्स पर सब जूनियर और जूनियर...
सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- गांधी परिवार ने देश की बर्बादी पर सत्ता की इमारत बनाई

Comment List