PKC-ERCP परियोजना को मिली रफ्तार, सवाई माधोपुर और भरतपुर में भूमि अधिग्रहण से पहले जनसुनवाई

16 जुलाई को जनसुनवाई आयोजित

PKC-ERCP परियोजना को मिली रफ्तार, सवाई माधोपुर और भरतपुर में भूमि अधिग्रहण से पहले जनसुनवाई
पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी परियोजना के तहत ईसरदा से खुरा-चैनपुरा बंध बरेठा तक फीडर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज। परियोजना के विभिन्न पैकेजों के तहत टोंक, सवाई माधोपुर और भरतपुर जिलों के कई गांवों में भूमि अधिग्रहण से पहले प्रभावित किसानों, खातेदारों, जनप्रतिनिधियों और आमजन की जनसुनवाई आयोजित।

जयपुर। पार्वती-कालीसिंध-चंबल (PKC)-ईआरसीपी परियोजना के तहत ईसरदा से खुरा-चैनपुरा बंध बरेठा (भरतपुर) तक फीडर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। परियोजना के विभिन्न पैकेजों के तहत टोंक, सवाई माधोपुर और भरतपुर जिलों के कई गांवों में भूमि अधिग्रहण से पहले प्रभावित किसानों, खातेदारों, जनप्रतिनिधियों और आमजन की जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। टोंक जिले की निवाई तहसील के खोड़ा का खेड़ा, भैरू का भूल्या और बहड़ गांवों में कुल 86.942 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इससे पहले 15 जुलाई को सुबह 11 बजे जनसुनवाई आयोजित होगी। इसी प्रकार, मोरेल से खुरा-चैनपुरा फीडर के निर्माण के लिए सवाई माधोपुर जिले की बामनवास तहसील के 24 गांवों में भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है।

इनमें शफीपुरा, बंधावल, राधेकी, गण्डाल, कुण्डली, सराय, पिपलाई, खेडली, काचरहेडा, बामनवास, चांदनहोली, गादलगांव, देहरी, कूवावाढ़, रमजानीपुर, आरपुरा, माधोपुरा, बाढ़ सांचोली, आवादी की दाणी, बिछौछ, भंवरकी और सुंदरी सहित अन्य गांव शामिल हैं। इन गांवों में 24 से 31 जुलाई के बीच चरणबद्ध जनसुनवाई होगी। वहीं, भरतपुर जिले के बयाना उपखंड के कपूराडहर, कपूरामलूका, जरवर बयाना, झटौला, धरैरी, पुराहरलाल, नहरौली, शेरगढ़ और थानाडांग सहित 9 गांवों में भी भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है। यहां 16 जुलाई को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष का अमृत महोत्सव, पूर्व-वर्तमान विधायकों का होगा सम्मान राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष का अमृत महोत्सव, पूर्व-वर्तमान विधायकों का होगा सम्मान
राजस्थान विधानसभा के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे अमृत महोत्सव का शुभारंभ 15...
टैगोर ब्रांड सरसों के तेल के तीन बैचों पर रोक, असुरक्षित पाए जाने पर विभाग की बड़ी कार्रवाई
मान सरकार हर मोर्चे पर विफल : पंजाब को सुरक्षा और सुशासन की नई दिशा की आवश्यकता, चुघ ने कहा- कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सरकार विफल
जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी 3500 रुपए सस्ती, सोना 300 रुपए महंगा 
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने भेजा जेल
शहरी सेवा शिविर-2026 में सरकारी भूमि पर कॉलोनियों के नियमन पर रोक, UDH ने निकायों को जारी किए निर्देश
PKC-ERCP परियोजना को मिली रफ्तार, सवाई माधोपुर और भरतपुर में भूमि अधिग्रहण से पहले जनसुनवाई