बारिश से थमा PKC-ERCP का काम, रामगढ़ और महलपुर बैराज का निर्माण दो माह रहेगा बंद

सुरक्षा कारणों से निर्माण कार्य अस्थायी रूप से रोका

बारिश से थमा PKC-ERCP का काम, रामगढ़ और महलपुर बैराज का निर्माण दो माह रहेगा बंद
लगातार बारिश और कालीसिंध-पार्वती नदियों में बढ़े जलस्तर के कारण PKC-ERCP के तहत रामगढ़ और महलपुर बैराज का निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है। जल संसाधन विभाग के अनुसार सुरक्षा कारणों से करीब दो महीने तक काम बंद रहेगा। जलस्तर सामान्य होने पर निर्माण दोबारा शुरू।

जयपुर। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (PKC-ERCP) से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। लगातार बारिश और कालीसिंध तथा पार्वती नदियों में जलस्तर बढ़ने के कारण रामगढ़ बैराज और महलपुर बैराज का निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है। जल संसाधन विभाग के अनुसार दोनों परियोजनाओं पर निर्माण कार्य करीब दो महीने तक बंद रहने की संभावना है। दोनों बैराज PKC-ERCP के पहले पैकेज का हिस्सा हैं। इनमें महलपुर बैराज को परियोजना का सबसे महत्वपूर्ण घटक माना जा रहा है। इसी बैराज के माध्यम से मध्यप्रदेश से मिलने वाला पानी राजस्थान में प्रवेश करेगा।

चंबल बेसिन का पानी भी महलपुर बैराज के जरिए राज्य तक पहुंचेगा, जिससे पूर्वी राजस्थान के कई जिलों को सिंचाई और पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मानसून के दौरान नदियों के तेज बहाव और सुरक्षा कारणों से निर्माण कार्य अस्थायी रूप से रोका गया है। जलस्तर सामान्य होने के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा। परियोजना पूरी होने पर पूर्वी राजस्थान में जल संकट कम करने, सिंचाई क्षमता बढ़ाने और पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने में यह बैराज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने की मुलाकात, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने की मुलाकात, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से लोकभवन में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने मुलाकात की।
देवशयनी एकादशी : गोविंद देव जी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए विशेष धार्मिक अनुष्ठान
प्रधान का इस्तीफा और मोदी के हठ की हार: सत्ता की दहलीज पर पहुंची छात्रों की गूंज, खड़गे बोले- शिक्षा व्यवस्थाओं में सुधार की लड़ाई रहेगी जारी
बारिश से थमा PKC-ERCP का काम, रामगढ़ और महलपुर बैराज का निर्माण दो माह रहेगा बंद
बहुड़ा यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की मौत, नवीन पटनायक ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार
राजस्थान के बांधों में पानी बढ़ा : पिछले साल से अब भी काफी पीछे, कुल भराव क्षमता 46.94%
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का आंदोलन, दीपके बोले- अभी दो प्रमुख मांगे पूरा होना बाकी