पीएम राहत योजना : सड़क हादसों के घायलों को गोल्डन ऑवर में मिलेगा त्वरित उपचार

108 एंबुलेंस सेवा घायलों को नजदीकी अस्पताल तक

पीएम राहत योजना : सड़क हादसों के घायलों को गोल्डन ऑवर में मिलेगा त्वरित उपचार
प्रदेश में सड़क हादसों के शिकार घायलों को अब पीएम राहत योजना के तहत त्वरित और कैशलेस उपचार मिलेगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों को दुर्घटना के बाद के सबसे महत्वपूर्ण समय यानी गोल्डन ऑवर में हर हाल में इलाज उपलब्ध कराया जाए।

जयपुर।  प्रदेश में सड़क हादसों के शिकार घायलों को अब पीएम राहत योजना के तहत त्वरित और कैशलेस उपचार मिलेगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों को दुर्घटना के बाद के सबसे महत्वपूर्ण समय यानी गोल्डन ऑवर में हर हाल में इलाज उपलब्ध कराया जाए। निर्देशों के मुताबिक 108 एंबुलेंस सेवा घायलों को नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाएगी। घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल अथवा आयुष्मान योजना से जुड़े निजी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जाएगा, ताकि उपचार में किसी तरह की देरी न हो।

व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रदेश की सभी एंबुलेंस और ट्रॉमा केयर संस्थानों की मैपिंग कराई जाएगी। इससे हादसे की स्थिति में निकटतम सुविधा की जानकारी तुरंत मिल सकेगी। साथ ही आपातकालीन सेवाओं को ईआरएसएस-112 से एकीकृत करने की कार्रवाई भी की जाएगी।योजना से जुड़े अस्पतालों को टीएमएस 2.0 का नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे क्लेम और भर्ती प्रक्रिया सुगम रहे। इसके अलावा योजना के अस्वीकृत और डिस्चार्ज मामलों के आंकड़ों का विश्लेषण भी किया जाएगा, ताकि खामियों को दूर कर व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जा सके।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

CEC के खिलाफ राहुल, प्रियंका और खड़गे के नेतृत्व में विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, पुलिस ने रोका; आकाशवाणी की ओर बढ़े नेता CEC के खिलाफ राहुल, प्रियंका और खड़गे के नेतृत्व में विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, पुलिस ने रोका; आकाशवाणी की ओर बढ़े नेता
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के...
असर खबर का : किसानों की मांग पर शुरू हुई माइनर की खुदाई
गीता भवन में जरूरतमंदों का पेट भरने व तन ढकने का किया जा रहा काम
नवरात्रि के रंग में रंगीं कृति खरबंदा : साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें, मां ब्रह्मचारिणी को किया नमन
'वोट-चोरी' के खिलाफ रुकेगा नहीं हमारा आंदोलन, एक साथ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे विपक्षी दल : राहुल
कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाता देने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
पीएम राहत योजना : सड़क हादसों के घायलों को गोल्डन ऑवर में मिलेगा त्वरित उपचार