पीएनबी का रिटेल आउटरीच कार्यक्रम, ग्राहकों को दी सरलीकृत ऋण प्रक्रिया की जानकारी

ग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भागीदार

पीएनबी का रिटेल आउटरीच कार्यक्रम, ग्राहकों को दी सरलीकृत ऋण प्रक्रिया की जानकारी

ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग और आसान लोन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। मुख्य महाप्रबंधक दीपांकर महापात्रा ने आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दिया। बैंक ने कम दस्तावेज में ऑन-द-स्पॉट लोन स्वीकृति, लचीले पुनर्भुगतान और डेटा एनालिटिक्स से मिनटों में पात्रता जांच जैसी सुविधाएं पेश कीं।

जयपुर। पंजाब नेशनल बैंक, मंडल कार्यालय जयपुर-अजमेर की ओर से शनिवार को पीएनबी हाउस में वृहदरिटेल आउटरीच कार्यक्रमका आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लेकर ग्राहकों को डिजिटल-प्रधान रिटेल बैंकिंग समाधान एवं सरलीकृत ऋण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक दीपांकर महापात्रा ने कहा कि बैंक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वित्तीय संसाधनों की कमी किसी भी ग्राहक के सपनों में बाधा बने। उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे जयपुर में बैंक की भूमिका केवल ऋण प्रदाता तक सीमित नहीं है, बल्कि वह ग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भागीदार है।

अंचल प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि बैंक द्वारा आवास एवं वाहन ऋण को लचीले पुनर्भुगतान विकल्पों और प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों के साथ सरल बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों को न्यूनतम दस्तावेजीकरण के साथ मौके पर ही सैद्धांतिक ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। मंडल प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि डेटा एनालिटिक्स के उपयोग से अब कुछ ही मिनटों में ग्राहकों की पात्रता जांच कर ऋण की सैद्धांतिक स्वीकृति दी जा रही है। साथ ही मौजूदा ग्राहकों के लिए पूर्व-अनुमोदित वैयक्तिक ऋण की सुविधा भी सरल प्रक्रिया में उपलब्ध कराई जा रही है।

Tags: PNB

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
मध्य प्रदेश के बैतूल में एक सिरफिरा प्रेमी शराब के नशे में जियो के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। वह...
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम पहुंचाएगी भोजन
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा