पुलिस की कार्रवाई, अपहरण व लूट के मामले में फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार

मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पुलिस की कार्रवाई, अपहरण व लूट के मामले में फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले ही 3 आरोपियों रामकल्याण गुर्जर, रविन्द्र नाथ और प्रवेश सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी विजय मीणा वारदात के बाद से फरार चल रहा था।

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने अपहरण और लूट के मामले में 4 माह से फरार चल रहे 5 हजार के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। करण शर्मा पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर ने बताया कि 18 अक्टूबर 2025 को परिवादी मुकेश कुमार वासवानी थाना ब्रह्मपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ व्यक्तियों ने बिजनेस प्लान का झांसा देकर उसका अपहरण कर मारपीट की और लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले ही 3 आरोपियों रामकल्याण गुर्जर, रविन्द्र नाथ और प्रवेश सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी विजय मीणा वारदात के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज पाठक के सुपरविजन तथा सहायक पुलिस आयुक्त आमेर सुरेन्द्र सिंह राणावत के निर्देशन में थानाधिकारी हेमंत जनागल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता और खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने फरार आरोपी विजय मीणा को गिरफ्तार कर लिया।

 

Tags: robbery

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह