पुलिस का दावा : राजस्थान में अपराध घटे, दुष्कर्म और पॉक्सो के मामले भी कम

डकैती 19.67 फीसदी, लूट 16.40 प्रतिशत और नकबजनी 4.63 फीसदी घटी

पुलिस का दावा : राजस्थान में अपराध घटे, दुष्कर्म और पॉक्सो के मामले भी कम
राजस्थान पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 तक राज्य में कुल अपराधों में पिछले साल की तुलना में 1,753 मामलों की कमी। हत्या, लूट, दुष्कर्म और पॉक्सो के मामलों में गिरावट दर्ज। एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और आबकारी मामलों में वृद्धि।

जयपुर। राजस्थान पुलिस का दावा है कि पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष सितंबर तक की अवधि में अपराधों में कमी आई है। हत्या, हत्या के प्रयास, संपत्ति संबंधी अपराधों और महिलाओं-बच्चों के विरुद्ध कई गंभीर अपराधों में गिरावट दर्ज की है। हालांकि एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में वृद्धि हुई है।

पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भादंसं, बीएनएस के तहत वर्ष 2025 में सितंबर तक 1,47,534 प्रकरण दर्ज हुए थे, जबकि इस साल यह संख्या 1,45,781 रही। इस तरह 1,753 प्रकरण कम दर्ज हुए। हत्या के मामलों में 23 और हत्या के प्रयास में 174 प्रकरणों की कमी आई। संपत्ति संबंधी अपराधों में डकैती 19.67 प्रतिशत, लूट 16.40 प्रतिशत और नकबजनी 4.63 प्रतिशत घटी है।  स्थानीय एवं विशेष अधिनियमों के तहत वर्ष 2025 में 65,753 प्रकरण दर्ज हुए थे, जबकि 2026 में यह संख्या बढ़कर 70,035 हो गई। यानी 4,282 प्रकरण अधिक दर्ज हुए। इनमें एनडीपीएस एक्ट के 1,815 प्रकरण (35.13 प्रतिशत), आर्म्स एक्ट के 538 (10.17 प्रतिशत) और आबकारी अधिनियम के 908 (4.92 प्रतिशत) अधिक रहे। दूसरी ओर, एससी/एसटी अधिनियम के मामलों में 954 प्रकरण यानी 15.47 प्रतिशत की कमी दर्ज की।

घरेलू शिकायतें बढ़ीं :

पॉक्सो एक्ट के मामलों में 478 (19.20 प्रतिशत), दुष्कर्म में 356 (7.96 प्रतिशत) और छेड़छाड़ में 603 (7.38 प्रतिशत) प्रकरण कम हुए। इसके विपरीत, घरेलू प्रताड़ना, दहेज मांग और पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों में वृद्धि हुई। वर्ष 2025 में ऐसे 9,979 प्रकरण दर्ज हुए थे, जबकि 2026 में अब तक 10,562 मामले सामने आए।

Read More रोडवेज की बस में 60 में से 55 यात्री निकले बिना टिकट, बूंदी डिपो में फिर उजागर हुई गड़बड़ी

Post Comment

Comment List

Latest News

दीपिका पादुकोण की पहल से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा, पीवी सिंधु बनीं पहली फीचर्ड क्लोसेट का हिस्सा दीपिका पादुकोण की पहल से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा, पीवी सिंधु बनीं पहली फीचर्ड क्लोसेट का हिस्सा
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की 'द लिव लव लाफ फाउंडेशन' ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अपनी चैरिटी...
जंतर-मंतर मार्च से पहले हिरासत में माकपा के कई वरिष्ठ नेता, बोले- भारत के लोग उठ खड़े हुए हैं और वे उन्हें रोक नहीं सकते
राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष से मिले नवनिर्वाचित महापौर सुनील कोठारी : जयपुर के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर रहेगा फोकस
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव  
सीजेपी नेताओं की विमान से हिरासत पर केजरीवाल का केन्द्र पर वार : यह आपतकाल से भी बदतर,   लोकतंत्र को कुचल रही सरकार
पुलिस का दावा : राजस्थान में अपराध घटे, दुष्कर्म और पॉक्सो के मामले भी कम
राजस्थान की धूप बनी ताकत, वसुंधरा राजे- रेगिस्तान में फूल खिलाने का हुनर हमें अच्छे से आता है