यातायात नियमों की अनदेखी पर पुलिस का शिकंजा 23 दिन में 1.77 लाख से अधिक काटे चालान

राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई

यातायात नियमों की अनदेखी पर पुलिस का शिकंजा 23 दिन में 1.77 लाख से अधिक काटे चालान
राजस्थान में 4 से 26 जून तक चले अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने काली फिल्म और हूटर लगाने जैसी कमियों पर 1,77,034 चालान काटे। वहीं, जयपुर की अशोक नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षा गार्ड पर चाकू से जानलेवा हमला कर मोबाइल लूटने वाले शातिर बदमाश को महज 15 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर। प्रदेशभर में सघन नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान 4 से 26 जून 2026 तक राज्यभर में 1 लाख 77 हजार 034 यातायात नियम उल्लंघनों पर कार्रवाई की है। एडीजी ट्रैफिक डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न प्रकार के यातायात उल्लंघनों पर  कार्रवाई की। वाहनों के शीशों पर अवैध काली फिल्म लगाने के 64 हजार 906, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह के 44 हजार 635, वाहनों पर अनधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन के 24 हजार 709,वाहनों की संरचना में अवैध परिवर्तन के 19 हजार 050, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर के 14 हजार 255 तथा प्रेशर हॉर्न-एयर हॉर्न के 9 हजार 479 मामलों में चालान किए हैं। 

मोबाइल लूटने वाला बदमाश 15 घंटे में गिरफ्तार: अशोक नगर थाना पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला कर मोबाइल लूटने की वारदात का महज 15 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी दिलखुश निवासी दौसा हाल रामनिवास बाग को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। 

सुरक्षा गार्ड पर चाकू से किया हमला: पुलिस ने बताया कि 26 जून को राजधानी अस्पताल के पास स्थित एक भवन में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत अमित चौहान ने रिपोर्ट दी कि देर रात वह बाथरूम जा रहा था, तभी पीछे से आए एक युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद गार्ड के हाथ से मोबाइल गिर गया। आरोपी ने दोबारा हमला करने की कोशिश की लेकिन गार्ड ने उसका हाथ पकड़ लिया। घायल गार्ड को तत्काल एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें