वैशाली नगर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का डिकॉय ऑपरेशन : 5 पर जुर्माना, मैनेजर गिरफ्तार 

200-200 रुपए का जुर्माना लगाया 

वैशाली नगर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का डिकॉय ऑपरेशन : 5 पर जुर्माना, मैनेजर गिरफ्तार 

वैशाली नगर स्थित बर्लिन रेस्टोरेंट में अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने डिकॉय ऑपरेशन से छापा। 5 लोगों पर कोटपा एक्ट में 200-200 रुपए जुर्माना। मैनेजर अजय कुमार गिरफ्तार। मौके से हुक्का, चिलम व तंबाकू फ्लेवर जब्त। डबल डोर सिक्योरिटी के बीच अवैध कारोबार चल रहा था।

जयपुर। वैशाली नगर स्थित बर्लिन रेस्टोरेंट में चल रहे अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डिकॉय ऑपरेशन के जरिए छापा मारा। कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थान पर हुक्का पीते पाए गए 5 लोगों पर कोटपा एक्ट के तहत 200-200 रुपए का जुर्माना लगाया गया, जिससे कुल 1000 रुपये वसूले गए। पुलिस ने मौके से अवैध हुक्के, चिलम, पाइप और तंबाकू फ्लेवर भी जब्त किए। इस मामले में रेस्टोरेंट के मैनेजर अजय कुमार (22) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। डबल डोर सिक्योरिटी से चलता था अवैध कारोबार जानकारी के अनुसार, क्लब संचालकों द्वारा डबल डोर सिक्योरिटी और इलेक्ट्रिक लॉक सिस्टम का उपयोग किया जा रहा था। अंदर प्रवेश केवल पहचान वाले ग्राहकों को ही दिया जाता था और पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी से की जाती थी।

पुलिस की भनक लगते ही हुक्का और नशे का सामान छिपा दिया जाता था। डिकॉय ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस थानाधिकारी आरती सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहले बोगस ग्राहकों को अंदर भेजा। पुष्टि होने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा और अवैध गतिविधियों का खुलासा किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त अनिल शर्मा के सुपरविजन में की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अवैध हुक्का बार संचालन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहने की बात कही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दर्द भरी सांसों से मिली मुक्ति: 13 साल कोमा में रहने के बाद एम्स में हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत दर्द भरी सांसों से मिली मुक्ति: 13 साल कोमा में रहने के बाद एम्स में हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत
सुप्रीम कोर्ट से इच्छा मृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति पाने वाले देश के पहले व्यक्ति हरीश राणा का एम्स में...
कांग्रेस के विभाग-प्रकोष्ठों को ग्राम पंचायत, वार्ड स्तर तक जाकरकाम करने के दिए निर्देश
सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार, मामले की आगे की जांच जारी
24 घंटे में पार्किंग गार्ड हत्याकांड का खुलासा : साथी गार्ड ही निकला हत्यारा, आरोपी गिरफ्तार 
यूएन रिपोर्ट में खौफनाक सच हुआ बेनकाब: इजरायली जेलें फिलीस्तीनियों के लिए सोची-समझी क्रूरता की प्रयोगशाला, अब तक 100 से ज्यादा कैदियों की हिरासत में मौत 
मणिपुर के उखरूल-कामजोंग में अंधाधुंध गोलीबारी: तीन लोग घायल, हालात तनावपूर्ण
रसोई गैस और पेट्रोल डीजल की किल्लत : पीएम के बयान पर डोटासरा का हमला, कहा- ऊर्जा संकट पर केंद्र ने पल्ला झाड़कर जनता को अपने हाल पर छोड़ा