जयपुर में चार अवैध स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, 13 संदिग्ध गिरफ्तार
स्पा सेंटरों को सील कराने के लिए नगर निगम जयपुर को पत्र
जयपुर। शहर में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए जयपुर दक्षिण पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संचालित स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मानसरोवर, श्यामनगर और शिप्रापथ थाना क्षेत्रों में संचालित चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर मैनेजर समेत 13 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया। डीसीपी (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि स्पा व मसाज सेंटरों की आड़ में अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा के निर्देशन और एसीपी हेमेंद्र शर्मा के सुपरविजन में गठित विशेष टीम ने 2 अगस्त को कार्रवाई की।
जांच में मानसरोवर स्थित Leo Night Spa, Leo Night & Lush Life Spa, Bright Candle Spa (आतिश मार्केट) तथा शिप्रापथ स्थित Dream Night Spa निर्धारित गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए संचालित पाए गए। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चारों स्पा सेंटरों से मैनेजर सहित कुल 13 लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। साथ ही अवैध रूप से संचालित इन स्पा सेंटरों को सील कराने के लिए नगर निगम जयपुर को पत्र भी भेजा गया है।

Comment List