खेल को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, 200 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा
खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए किया प्रेरित
पुलिस लाइन आयुक्तालय में युवा एवं खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ। एसीपी सरोज धायल के निर्देशन में करीब 200 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। सत्रों में खेल, फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि नियमित खेल गतिविधियां अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और मानसिक मजबूती विकसित करने में अहम भूमिका निभाती हैं।
जयपुर। पुलिस लाइन आयुक्तालय में युवा एवं खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त सरोज धायल के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में करीब 200 पुलिसकर्मियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करना रहा।
विशेष सत्रों में खेलों के महत्व, शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली पर जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि नियमित खेल गतिविधियां शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक मजबूती और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
Tags: program
Related Posts
Post Comment
Latest News
11 Oct 2026 19:00:42
उच्चतम न्यायालय ने रविवार को एक विशेष सुनवाई में अधिकारियों को दिल्ली में लोगों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने, यातायात...

Comment List