नीट पेपरलीक मामले पर सियासत, पीसीसी 21 मई को करेगी भाजपा मुख्यालय का घेराव

केन्द्र सरकार तथा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पूरी तरह से जिम्मेदार

नीट पेपरलीक मामले पर सियासत, पीसीसी 21 मई को करेगी भाजपा मुख्यालय का घेराव

नीट-2026 पेपर लीक और कथित भाजपा नेताओं की संलिप्तता के विरोध में कांग्रेस 21 मई को भाजपा मुख्यालय का घेराव करेगी। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में प्रदर्शन। कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे और एनटीए भंग करने की मांग की।

जयपुर। नीट-2026 का पेपर लीक होने इसमें भाजपा नेताओं की संलिप्तता के विरोध में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तथा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भंग करने की मांग करते हुए पीसीसी 21 मई को विरोध प्रदर्शन करेगी। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस 21 मई को जयपुर में भाजपा प्रदेश मुख्यालय का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन करेगी। पीसीसी मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि नीट-2026 की परीक्षा का पेपर लीक होना देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जिसके लिए केन्द्र सरकार तथा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पूरी तरह से जिम्मेदार है। नीट-2026 के पेपर लीक में भाजपा के नेताओं की संलिप्तता सामने आई है तथा जांच में पाया गया कि अपराधी ने नीट-2025 का पेपर भी खरीद कर लीक करवाया और नीट-2024 का पेपर भी लीक हुआ था, किन्तु केन्द्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के विरूद्ध कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की जो प्रमाणित करता है कि देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ केन्द्र सरकार लगातार खिलवाड़ कर रही है।

 

केन्द्र सरकार द्वारा कराई जा रही परीक्षाओं के पेपर लीक होने और परीक्षाएं निरस्त होने की एक लम्बी सूची है, किन्तु भाजपा की सरकार ने किसी भी जिम्मेदार के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही नहीं की और प्रदेश की भाजपा सरकार ने नीट-2026 का पेपर लीक होने की जानकारी मिलने के बावजूद इस प्रकरण को लम्बे समय तक दबाए रखा प्रदेश में प्राथमिकी तक पुलिस ने दर्ज नहीं करी जो सीधे-सीधे लाखों छात्रों के भविष्य पर कुठाराघात करने के समान है।

 

Read More कांग्रेस नेताओं का भाजपा पर हमला, कहा- नीट परीक्षा में शामिल आरोपी भाजपा के सदस्य

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

त्रिपुरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक पलटने से चार श्रमिकों की मौत, अन्य 6 घायल त्रिपुरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक पलटने से चार श्रमिकों की मौत, अन्य 6 घायल
त्रिपुरा के धलाई जिले में भारी बारिश और खराब सड़क के कारण एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में...
राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष की शुरुआत: नए प्रतीक चिन्ह का विमोचन, 13 द्वारों को मिले ऐतिहासिक नाम
डीके सुरेश का केंद्र पर हमला: कांग्रेस बंगाल की तरह कर्नाटक में नहीं देगी SIR की अनुमति, कार्यकर्ताओं के लिए जागरूकता बैठकें और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
ट्रंप का चीन के साथ 17 अरब डॉलर के कृषि उत्पाद खरीद का वादा, समझौते पर हस्ताक्षर 
सरिस्का बफर क्षेत्र में बढ़ी बाघों की गतिविधि : वन विभाग ने जारी की चेतावनी, 11 बाघ-बाघिनों का विचरण जारी
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने शिक्षा व्यवस्था, विश्वविद्यालयों की हालत और प्रतियोगी परीक्षाओं पर जताई चिंता, जानें उन्होंने क्या कहा  
आरजीएचएस में बड़े बदलाव की तैयारी: अब इंश्योरेंस आधारित कैशलैस मॉडल पर मंथन, भ्रष्टाचार और लीकेज रोकने पर फोकस