आलू सस्ता, फिर भी किसान बेहाल : प्याज महंगा, तो रसोई का बजट बिगड़ा

रिटेल मार्केट में रेट : आलू 10 से 15 रुपए किलो और प्याज 45 से 75 रुपए किलो

आलू सस्ता, फिर भी किसान बेहाल : प्याज महंगा, तो रसोई का बजट बिगड़ा
मुहाना मंडी में प्याज के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ा, आलू के भाव किसानों की लागत भी नहीं निकाल पा रहे। प्याज थोक में 40-50 और खुदरा में 60-75 रुपए किलो बिक रही। आलू 4-5 रुपए किलो। व्यापारियों ने प्याज निर्यात रोकने और आलू किसानों को सब्सिडी देने की मांग।

जयपुर। एक ही मंडी में इन दिनों आलू और प्याज की कीमतों ने आम आदमी और किसान की दो अलग तस्वीरें सामने रख दी हैं। प्याज महंगी होने से रसोई का बजट बिगड़ रहा है, वहीं आलू के  दाम किसान की लागत तक नहीं निकाल पा रहे। मुहाना मंडी में प्याज जहां 40 से 50 रुपए किलो थोक में बिक रही है, वहीं आलू 4 से 5 रुपए किलो। रिटेल मार्केट में आलू पचास के चार किलो और प्याज सौ के ढाई किलो बिक रहे है।

रसोई में प्याज का तड़का महंगा : थोक विक्रेता देवानंद भक्तानी मुहाना मंडी में सोमवार को नासिक की प्याज 45-48 रुपए और जोधपुर की मथानिया प्याज 30-32 रुपए किलो बिकी। खुदरा बाजार में प्याज 60-75 रुपए किलो तक पहुंच गई है। ऐसे में रोजमर्रा की सब्जी, दाल और तड़के में इस्तेमाल होने वाली प्याज ने घरेलू बजट पर असर डाला है।

आलू ने किसान की कमर तोड़ी : प्याज के उलट आलू की भरपूर आपूर्ति ने भाव जमीन पर ला दिए हैं। मंडी में 4-5 रुपए किलो तक भाव मिलने से किसान की लागत भी नहीं निकल रही। खेत से कोल्ड स्टोरेज और फिर मंडी तक पहुंचाने में अलग-अलग खर्च जुड़ते हैं।

व्यापारी बोले-सरकार तत्काल कदम उठाए : जयपुर फल एवं सब्जी थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष योगेश तंवर ने प्याज की कीमत नियंत्रित करने के लिए तत्काल निर्यात रोकने की मांग की। उनका कहना है कि महाराष्ट्र में बारिश से भंडारित प्याज का 30-40% तक खराब होना तेजी की प्रमुख वजह है। वहीं, जयपुर आलू आढ़तिया संघ के सचिव महेन्द्र मूलचंदानी ने आलू किसानों को सब्सिडी देने की मांग की।

Read More मुख्य सचिव ने काली बाई भील (उड़ान) योजना की प्रगति की समीक्षा की सेनेटरी नैपकिन की निर्बाध आपूर्ति, गुणवत्ता और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 

लहसुन भी महंगा : मुहाना मंडी में लहसुन 130 से 200 रुपए किलो थोक में बिक रहा है। इसकी नई फसल जनवरी-फरवरी में आने के बाद ही कीमतों में कमी की उम्मीद है।

Read More Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी, 24 जिलों में येलो अलर्ट

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में बाढ़ की आशंका ! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट मोड़ में बिहार में बाढ़ की आशंका ! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट मोड़ में
पटना में गंगा और पुनपुन नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हालांकि, जल संसाधन...
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
जयपुर एयरपोर्ट : 20 घंटे देरी से जाएगी दुबई की फ्लाइट, यात्री परेशान
चाकूबाजी में घायल पर्यटक गाइड की इलाज के दौरान मौत, आर्थिक सहायता समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन; एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखा शव
जयपुर रेंज में अपराध पर शिकंजा: 29 हजार गिरफ्तार, हत्या के मामलों में 450 की कमी
15 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर यूरोप में लगेगा प्रतिबंध? राष्ट्रपति मैक्रॉन ने यूरोपीय आयोग से कानून बनाने को कहा
नोएडा: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिक बनकर यूएस-कनाडा के ग्राहकों से ऑनलाइन ठगी करने वाले छह संदिग्ध गिरफ्तार