31 अक्टूबर को प्रहलाद जोशी, 5 नवंबर को अश्विनी वैष्णव आएंगे जयपुर रन फॉर यूनिटी में शामिल होंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में भाग लेंगे रेल मंत्री

31 अक्टूबर को प्रहलाद जोशी, 5 नवंबर को अश्विनी वैष्णव आएंगे जयपुर रन फॉर यूनिटी में शामिल होंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी 31 अक्टूबर और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 5 नवंबर को जयपुर आएंगे। लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी।

जयपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी 31 अक्टूबर और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 5 नवंबर को जयपुर आएंगे। दोनों केंद्रीय मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बगड़ी ने बताया कि देश के पहले गृहमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली रन फॉर यूनिटी में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी भाग लेंगे। इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा एसआईआर को लेकर कथित तौर पर फैलाए जा रहे भ्रम और झूठ के खिलाफ भाजपा देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत 5 नवंबर को जयपुर में पदयात्रा आयोजित की जाएगी, जिसमें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शामिल होंगे। बगड़ी ने कहा कि भाजपा इस अभियान के माध्यम से जनता के बीच जाकर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देगी और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामला: मुंबई पुलिस ने अनमोल से पूछताछ के लिए केंद्र से मांगी मंज़ूरी, जांच को गोपनीय रखने पर जोर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामला: मुंबई पुलिस ने अनमोल से पूछताछ के लिए केंद्र से मांगी मंज़ूरी, जांच को गोपनीय रखने पर जोर
मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की हिरासत में पूछताछ के लिए केंद्र सरकार...
दीपावली पर किसानों की झोली में 345 करोड़, नौ जिलों को राहत, लंबे समय से अटके फसल बीमा दावों का हुआ भुगतान
करवा चौथ पर चांद नहीं दिखे तो क्या करें? व्रत खोलने को लेकर पंडितों की अलग-अलग राय
आखिर क्यों धीरेंद्र शास्त्री करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन दिवस’? जानें पूरा मामला
राजस्थान संपर्क 181 पर 96.94 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण, आलोक गुप्ता ने अधिकारियों को लगाई फटकार
31 अक्टूबर को प्रहलाद जोशी, 5 नवंबर को अश्विनी वैष्णव आएंगे जयपुर रन फॉर यूनिटी में शामिल होंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री
जयपुर की कानून-व्यवस्था चौपट, अपराधों से आमजन में दहशत : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना