प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 : राजस्थान और वैश्विक प्रवासी समुदाय के रिश्तों को देगा नया आयाम, प्रवासी राजस्थानियों की भूमिका महत्त्वपूर्ण

आधुनिक विकसित होते राजस्थान की झलक प्रदर्शित

प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 : राजस्थान और वैश्विक प्रवासी समुदाय के रिश्तों को देगा नया आयाम, प्रवासी राजस्थानियों की भूमिका महत्त्वपूर्ण
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार आगामी 10 दिसम्बर को जयपुर के जेईसीसी में पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन विश्वभर में बसे प्रवासी राजस्थानियों को अपनी मातृभूमि से भावनात्मक व विकासात्मक रूप से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पंजीकरण शुरू होते ही देश-विदेश में बसे प्रवासी समुदाय में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार आगामी 10 दिसम्बर को जयपुर के जेईसीसी में पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन विश्वभर में बसे प्रवासी राजस्थानियों को अपनी मातृभूमि से भावनात्मक व विकासात्मक रूप से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पंजीकरण शुरू होते ही देश-विदेश में बसे प्रवासी समुदाय में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री शर्मा का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत दृष्टि से प्रेरित होकर राजस्थान तेज सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, जिसमें प्रवासी राजस्थानियों की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने और उन्हें निवेश, नवाचार व सामाजिक योगदान के अवसरों से जोड़ने के लिए यह दिवस आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, लोक-कला, इतिहास और आधुनिक विकसित होते राजस्थान की झलक प्रदर्शित की जाएगी। रंगारंग सांस्कृतिक संध्या प्रवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम बनेगी। साथ ही ऊर्जा, पर्यटन, शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य और जल संसाधन जैसे क्षेत्रों पर सेक्टोरल सत्र आयोजित होंगे, जिनमें विशेषज्ञ राज्य की संभावनाओं और निवेश अवसरों पर चर्चा करेंगे। पर्यटन में नए एडवेंचर और वॉटर-बेस्ड टूरिज्म, स्वास्थ्य में मेड-टेक और फार्मा, तथा शिक्षा में उत्कृष्टता मॉडल पर विशेष विचार-विमर्श होगा। राजस्थान फाउंडेशन के 26 चैप्टर्स से जुड़े सम्मानित प्रवासी ‘एनआरआर ओपन हाउस’ में अपने अनुभव साझा करेंगे।

राज्य सरकार ने प्रवासी राजस्थानियों के लिए सहभागिता फ्रेमवर्क भी तैयार किया है, जिसमें कर्मभूमि से मातृभूमि जल संरक्षण अभियान, विद्यालय भामाशाह योजना-2025, ज्ञान संकल्प पोर्टल और संस्थानों के नामकरण जैसी पहलें शामिल हैं। नंदीशाला जन सहभागिता योजना में भी प्रवासी समुदाय को जोड़ने की व्यवस्था की गई है। यह आयोजन प्रवासी राजस्थानियों के लिए अपनी मातृभूमि के विकास में सक्रिय भागीदारी का बड़ा मंच साबित होगा।

Tags: diwas

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में सड़क पर मौत का तांडव : एक रात, 3 हादसे और 11 लोगों की मौत, चूरू से बगरू तक मचा कोहराम प्रदेश में सड़क पर मौत का तांडव : एक रात, 3 हादसे और 11 लोगों की मौत, चूरू से बगरू तक मचा कोहराम
ददरेवा के पास शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में...
दुनिया में बजा भारत का डंका! अशोक सेन को मिला प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लेन मेडल
पंचायतीराज चुनाव : कहीं वोटिंग में जोश, कहीं सुस्ती! शुरुआती आंकड़े चौंकाने वाले
पिंकसिटी प्रेस क्लब के स्थापना दिवस समारोह में वरिष्ठ और युवा पत्रकारों का सम्मान
सरपंच बनने की होड़ : 212 ग्राम पंचायतों में 1525 प्रत्याशी मैदान में, कहीं निर्विरोध चुनाव नहीं
चांद पर इंसानों की वापसी! नासा ने तेज की तैयारी, दो दिग्गजों में मुकाबला
अमिताभ बच्चन का बंगला बम से उड़ाने की धमकी ,मेल में दिलजीत दोसांझ को भी जान से मारने को कहा गया