प्रयास संस्थान का 30वाँ स्थापना दिवस "उत्सव" सम्पन्न, नन्हे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना से हुआ

प्रयास संस्थान का 30वाँ स्थापना दिवस
प्रयास वोकेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मेंटली हैंडीकैप्ड का 30वां स्थापना दिवस ‘उत्सव’ रंगायन थिएटर में मनाया। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने नृत्य, योग और जागरूकता कार्यक्रमों से दर्शकों का दिल जीता। समारोह में उत्कृष्ट विद्यार्थियों और कर्मचारियों को सम्मानित।

जयपुर। प्रयास वोकेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मेंटली हैंडीकैप्ड, जयपुर का 30वाँ स्थापना दिवस "उत्सव" जवाहर कला केंद्र के सहयोग से रंगायन थिएटर में हर्षोल्लास से मनाया गया, जिसकी सबसे बड़ी विशेषता रही विशेष आवश्यकता वाले नन्हे बच्चों की भावपूर्ण एवं ऊर्जावान प्रस्तुतियाँ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना से हुआ, जिसके बाद कल्पना ने अतिथियों का स्वागत किया और श्री संजय जैन ने संस्थान की 30 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा साझा की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं सामान्य एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों तथा डिप्लोमा अनुभाग के विद्यार्थियों की सामूहिक प्रस्तुतियाँ।

बच्चों ने नृत्य, योग एवं सामाजिक जागरूकता पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर खचाखच भरे सभागार का दिल जीत लिया। इन मासूम कलाकारों के आत्मविश्वास, ऊर्जा एवं समर्पण ने उपस्थित अभिभावकों, पूर्व विद्यार्थियों और अतिथियों को भावविभोर कर दिया, और तालियों की गूंज से पूरा रंगायन थिएटर गूंज उठा। इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक विद्यार्थियों को "सरस्वती परमेश्वरन मेमोरियल ट्रॉफी" तथा उत्कृष्ट कर्मचारियों को "मिस जतिंदर अरोड़ा विशेष पहचान अवॉर्ड" प्रदान किया गया। केवल 5 विशेष बच्चों से शुरू हुई यह संस्था आज 8,000 से अधिक जीवनों को शिक्षा और सशक्तिकरण से जोड़ चुकी है। कार्यकारी बोर्ड अध्यक्ष श्री मनोज भट्ट ने अतिथियों का परिचय कराया और स्मारिका "प्रयास जर्नी" का लोकार्पण हुआ।

 

Read More एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स की मैपिंग से निर्यात और निवेश बढ़ाने पर जोर, किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने के लिए प्रसंस्करण और निर्यात पर फोकस

 

 

Read More परिवहन विभाग का आदेश, रामदेवरा मेले में आने वाले यात्री वाहनों को टैक्स में छूट

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव