वाहनों की फिटनेस के लिए खुलेंगे नए एटीएस : 74 के लिए जारी हुई पीआरसी, सेंटरों की अब होगी लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग

कुछ एटीएस इसी दायरे में प्रस्तावित बताए जा रहे हैं

वाहनों की फिटनेस के लिए खुलेंगे नए एटीएस : 74 के लिए जारी हुई पीआरसी, सेंटरों की अब होगी लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग

प्रदेश में वाहन फिटनेस जांच को पारदर्शी और आसान बनाने के लिए परिवहन विभाग 74 नए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) खोलने की तैयारी में। 10 आवेदकों ने आरसी के लिए आवेदन। फिटनेस सेंटरों पर जांच की लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग। छह माह तक सुरक्षित रहेगी। इससे बिना जांच फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने जैसी अनियमितताओं पर रोक लगेगी।

जयपुर। प्रदेश में वाहनों की फिटनेस जांच को आसान बनाने के लिए परिवहन विभाग नएटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) खोलने की तैयारी में है। विभाग ने 74 एटीएस के लिए प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (पीआरसी) जारी कर दिए हैं। आरसी के लिए आवेदन मिलने के बाद परिवहन विभाग के अधिकारी मौके पर निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देंगे। अब तक 10 आवेदकों ने आरसी के लिए आवेदन किया है। हालांकि कई प्रस्तावित एटीएस हाईवे के पास होने के कारण दिक्कत में सकते हैं। हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार राष्टÑीय राजमार्गो के 75 मीटर दायरे में निर्माण की अनुमति नहीं है, जबकि कुछ एटीएस इसी दायरे में प्रस्तावित बताए जा रहे हैं।

फिटनेस सेंटरों की अब होगी लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग

परिवहन विभाग ने वाहन फिटनेस सेंटरों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नया कदम उठाया है। अब प्रदेश के सभी फिटनेस सेंटरों पर होने वाली वाहन जांच की लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। विभाग में प्रत्येक सेंटर की रिकॉर्डिग सुरक्षित रखी जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग 10 टेराबाइट क्षमता वाली हार्ड डिस्क खरीदने की प्रक्रिया में है। रिकॉर्डिंग को 10-10 मिनट की वीडियो क्लिप के रूप में संग्रहीत किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से जांच की जा सके। किसी भी वाहन की फिटनेस जांच से जुड़ी रिकॉर्डिंग छह माह तक उपलब्ध रहेगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य बिना वाहन जांच के फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने जैसी अनियमितताओं पर रोक लगाना है।

Tags: fitness

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ