ऐतिहासिक मॉन्यूमेंट्स पर प्री-वेडिंग शूट हुआ महंगा, आज से नई दरें लागू

स्टील फोटोग्राफी का शुल्क 15,000 रुपए निर्धारित

ऐतिहासिक मॉन्यूमेंट्स पर प्री-वेडिंग शूट हुआ महंगा, आज से नई दरें लागू
राजधानी जयपुर के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों में प्री और पोस्ट वेडिंग शूट कराने वाले कपल्स को अब दोगुना शुल्क। पुरातत्व विभाग की ओर से जारी संशोधित शुल्क दरें 6 जुलाई से लागू। नई व्यवस्था के तहत आमेर महल, हवामहल, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ दुर्ग और अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में प्री और पोस्ट वेडिंग शूट के लिए अब 10,000 रुपये प्रति दो घंटे शुल्क।

जयपुर। राजधानी जयपुर के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों में प्री और पोस्ट वेडिंग शूट कराने वाले कपल्स को अब दोगुना शुल्क देना होगा। पुरातत्व विभाग की ओर से जारी संशोधित शुल्क दरें सोमवार, 6 जुलाई से लागू हो गई हैं। नई व्यवस्था के तहत आमेर महल, हवामहल, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ दुर्ग और अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में प्री और पोस्ट वेडिंग शूट के लिए अब 10,000 रुपये प्रति दो घंटे (स्मारक/संग्रहालय के निर्धारित समय के दौरान) शुल्क लिया जाएगा।

इससे पहले यह शुल्क 5,000 रुपए प्रति दो घंटे था। विभाग ने राजस्थानी, भारतीय और विदेशी टीवी डॉक्यूमेंट्री शूटिंग के शुल्क में भी संशोधन किया है। वहीं व्यवसायिक, प्रमोशनल और विज्ञापन उद्देश्य से की जाने वाली स्टील फोटोग्राफी का शुल्क 15,000 रुपए निर्धारित किया गया है। विभाग के अनुसार संशोधित शुल्क आदेश सोमवार, 6 जुलाई से प्रभावी हो गए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
खान और उनके ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय पर ED ने फिर कार्रवाई की। बुधवार को रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में...
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा
बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक
राजस्व संग्रह की उम्मीदों को झटका, परिवहन विभाग हासिल नहीं कर सका राजस्व वसूली का लक्ष्य
बंगाल में होटल में लगी आग का तांडव : धुएं के बीच फंसे मेहमान, 9 लोगों की मौत