लंपी पर ऑल आउट एक्शन की तैयारी, अब कई विभाग मिलकर रोकेंगे संक्रमण

गौवंश में मृत्यु दर बहुत कम

लंपी पर ऑल आउट एक्शन की तैयारी, अब कई विभाग मिलकर रोकेंगे संक्रमण
गौवंश में फैल रहे लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए सचिवालय में अंतरविभागीय बैठक। प्रभावित क्षेत्रों में आइसोलेशन सेंटर, शेड, पानी, चारा और सफाई की व्यवस्था पर जोर। फॉगिंग और मृत पशुओं के सुरक्षित निस्तारण के निर्देश।

जयपुर। प्रदेश में गौवंश में फैल रहे लंपी स्किन डिजीज के नियंत्रण और रोकथाम के लिए अब कई विभाग मिलकर मोर्चा संभालेंगे। बीमारी की रोकथाम, उपचार, टीकाकरण और संक्रमण को दूसरे जिलों में फैलने से रोकने के लिए बुधवार को सचिवालय के मंथन कक्ष में अंतर विभागीय समन्वय बैठक हुई। पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. सुरेश चंद मीना ने बताया कि विभाग की ओर से फील्ड स्तर पर लगातार निगरानी, संक्रमित पशुओं का उपचार, टीकाकरण और पशुपालकों को आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है। फिलहाल, गौवंश में मृत्यु दर बहुत कम है और रिकवरी दर अच्छी है।

अब चुनौती बीमारी को अन्य जिलों में फैलने से रोकने की है। बैठक में प्रभावित क्षेत्रों में निराश्रित गौवंश के लिए आइसोलेशन सेंटर स्थापित करने, शेड, पानी, चारे और सफाई की व्यवस्था करने के साथ वेक्टर कंट्रोल के लिए फॉगिंग पर विशेष जोर दिया गया। मृत पशुओं के शवों का सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने की आवश्यकता भी बताई गई। गृह विभाग को पशुओं के अंतरराज्यीय और अंतरजिला आवागमन पर नियंत्रण, प्रमुख मार्गों पर चेक पोस्ट स्थापित करने, पशु परिवहन की निगरानी और प्रतिबंधात्मक आदेशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों का दायरा बढ़ाया, ट्रंप की मांग के खिलाफ किया फैसला अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों का दायरा बढ़ाया, ट्रंप की मांग के खिलाफ किया फैसला
अमरीकी फेडरल रिजर्व ने उच्च मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने के लिए नीतिगत ब्याज दरों में 0.25% की बढ़ोतरी कर इसे...
डिजिटल युग में अंधविश्वास को मिलती मजबूती
कुर्सी का खेल : कहीं बगावत, कहीं दल बदल, निर्दलीयों के हाथ चाबी
परिश्रम और अनुशासन से उम्र को नम्बर साबित किया, ‘मोदी’ विकास का जीता-जागता नाम
दशलक्षण पर्व : दूसरे दिन भी मनाया गया उत्तम क्षमा धर्म, आचार्य विशद सागर- क्षमा से बड़ा कोई मित्र नहीं, क्रोध से बड़ा कोई शत्रु नहीं
भारत पर 100% टैरिफ की राह आसान : अमेरिकी सदन में बिल पास, कई उत्पाद हो सकते हैं महंगे
बगरू में पॉली प्रोडक्ट्स फैक्ट्री के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 15 दमकलों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू