त्योहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी : ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजनाएं, डीजीपी ने कहा-एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम

यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई

त्योहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी : ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजनाएं, डीजीपी ने कहा-एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम
पर्यटन सीजन में सुचारू यातायात के लिए डीजीपी राजीव शर्मा ने अधिकारियों को दो महीने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर जाम नहीं लगे, इसका ध्यान रखा जाएगा। प्रमुख चौराहों और बाजारों में निगरानी बढ़ेगी। ओवरस्पीडिंग, रेड लाइट जंपिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर सख्ती होगी।

जयपुर। त्योहारों और पर्यटन सीजन में जयपुर की सड़कों पर बेहतर और सुचारू यातायात प्रबन्धन के लिए पुलिस अब अगले 2 महीने की कार्ययोजना तैयार करेगी। डीजीपी राजीव शर्मा ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में यातायात प्रबन्धन का मौके पर निरीक्षण कर व्यावहारिक समाधान निकालने तथा अगले दो महीने की कार्ययोजना की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि अधिकारियों के काम का आकलन फील्ड में किए प्रयासों और उनसे मिले परिणामों के आधार पर किया जाए।

एक डायवर्जन से रास्ता दूसरा जाम नहीं हो: यातायात डायवर्जन को लेकर कहा कि डायवर्जन मौके की स्थिति, यातायात दबाव और वैकल्पिक रास्तों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए। एक मार्ग पर यातायात नियंत्रित करने के प्रयास में दूसरे मार्ग पर जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए। प्रमुख चौराहों, बाजारों, पर्यटन स्थलों और व्यस्त मार्गों पर जरूरत के अनुसार पुलिसकर्मियों की तैनाती तथा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित हो।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई

बैठक में यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई ओवरस्पीडिंग, रेड लाइट जंपिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ  प्रवर्तन पर चर्चा हुई।

Read More विकसित भारत के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी, मुख्य सचिव- सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव

ये रहे मौजूद

Read More सड़क-पानी छोड़िए, पहले कुंवारों के घर बसाऊंगी! सरपंच प्रत्याशी का अनोखा वादा, बोलीं- बारात की ट्रेन तक लगवा दूंगी

बैठक में डीजी यातायात मालिनी अग्रवाल, एडीजी यातायात बीएल मीणा, जयपुर कमिश्नर सचिन मित्तल, डीआईजी विकास शर्मा सहित डीसीपी, एडीसीपी मौजूद रहे।

Read More इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव  

Tags: traffic

Post Comment

Comment List

Latest News

सिंधीकैम्प से सवारी बनकर बैठे बदमाश : ऑटो चालक के गले पर लगाया चाकू, 11 हजार रुपए लूटे सिंधीकैम्प से सवारी बनकर बैठे बदमाश : ऑटो चालक के गले पर लगाया चाकू, 11 हजार रुपए लूटे
सवारी बनकर बैठे दो बदमाशों ने ऑटो चालक सूर्यदेव को लालवास के कच्चे रास्ते पर चाकू की नोक पर लूट...
हम सख्ती से निपटेंगे, किससे सख्ती से निपटोगे... देशवासियों से : गहलोत
एनटीए में बड़े स्तर पर सुधार की जरूरत : गंभीर खामियों और जवाबदेही के अभाव पर संसदीय समिति ने जताई चिंता, जयराम बोले- समिति ने की उचित व्यवस्था विकसित करने की सिफारिश
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद के आचरण पर गहलोत से मांगा जवाब, कहा- सार्वजनिक जीवन में शालीनता जरूरी
नवरात्रि के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने की मां शैलपुत्री की आराधना, देशवासियों के लिए शांति की कामना की
मणिपुर में फिर व्यापक हिंसा, ताजा झड़पों में तीन की मौत; कुकी और नागा हथियारबंद गुट लगातार कर रहे एक दूसरे पर गोलीबारी
त्योहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी : ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजनाएं, डीजीपी ने कहा-एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम