जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मास्टर ट्रेनरों का 4 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

जिला स्तर पर फील्ड प्रशिक्षकों को प्रभावी प्रशिक्षण

जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मास्टर ट्रेनरों का 4 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

राजस्थान में जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर तैयारियां तेज। इसी क्रम में हरिश्चंद्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान में से 4 दिवसीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शुरू हुआ।

जयपुर। राजस्थान में जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं गणना) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में हरिश्चंद्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान में मंगलवार से 4 दिवसीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शुरू हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जनगणना को देश की विकास नीतियों और लोक कल्याणकारी योजनाओं का आधार बताते हुए इसकी अहमियत बताई।

इस अवसर पर श्रेया गुहा, महानिदेशक, हरिश्चंद्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान, भवानी सिंह देथा, प्रमुख शासन सचिव एवं राज्य नोडल अधिकारी, जनगणना 2027 एवं बिष्णु चरण मल्लिक, निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय उपस्थित रहे। राज्य के 41 जिलों से आए मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिए गए, ताकि वे जिला स्तर पर फील्ड प्रशिक्षकों को प्रभावी प्रशिक्षण दे सकें। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना 2027 देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें स्व-गणना जैसे नवाचार भी शामिल हैं। 7 से 10 अप्रैल तक आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
रबी खरीद सीजन 2026-27 के तहत सरसों और चने की समर्थन मूल्य पर खरीद जारी। राजफैड ने 15 खरीद केंद्रों...
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम पहुंचाएगी भोजन
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा
मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा