राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी : 25 से अधिक बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष-चेयरमैन होंगे नियुक्त, कद मुताबिक मिलेगा पद

वरिष्ठों के साथ युवाओं को मौका

राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी : 25 से अधिक बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष-चेयरमैन होंगे नियुक्त, कद मुताबिक मिलेगा पद
निकाय और पंचायत चुनावों से पहले राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज। सरकार 50 से अधिक खाली बोर्ड, निगम व आयोगों में नियुक्तियां करने की तैयारी में। अगले 3-4 महीनों में 25 से अधिक पद भरे जा सकते हैं।

जयपुर। राजस्थान में लंबे समय से अटकी राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर अब हलचल तेज हो गई है। निकाय-पंचायत चुनावों से पहले सरकार विभिन्न बोर्ड, निगम, आयोगों, अकादमियों में नियुक्तियां करने की तैयारी में है। इनके माध्यम से क्षेत्रीय, जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधेगी। वर्तमान में प्रदेश के 50 से अधिक राजनीतिक पद खाली हैं।

भाजपा को सत्ता में आए ढाई साल से अधिक हो चुका है। सूत्रों के अनुसार संगठन स्तर पर कई नामों पर मंथन हो भी चुका है। सीएम भजनलाल शर्मा भी नामों पर विचार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आगामी तीन-चार माह में करीब 25 बोर्ड, निगम, आयोगों में नियुक्तियां होंगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी बीते दिनों जल्द नियुक्तियों के संकेत दे चुके हैं। सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त तथा आरपीएससी में चेयरमैन के पद पर इसी माह नियुक्तियां हो सकती है। आरपीएससी में हाल ही में दो सदस्यों की नियुक्ति हुई है। पदों पर आईएएस-आईपीएस, भाजपा-संघ से जुड़े शिक्षाविदों, विधि विशेषज्ञों को लगाने की चर्चा है।

अब तक 12 ही बड़ी नियुक्तियां :

ढ़ाई साल में 12 प्रमुख राजनीतिक नियुक्तियां हुई हैं। इनमें धरोहर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत, किसान आयोग अध्यक्ष पूर्व सांसद सीआर चौधरी, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजौर, माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद टांक, राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष राजेंद्र नायक, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई, वित्त आयोग अध्यक्ष पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश मदनलाल भाटी, मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष गंगाराम मूलचंदानी तथा हाल ही में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष पद पर हनुमान सिंह राठौड़ को लगाया गया है।

Read More पंचम दा की जयंती पर गूंजेंगे उनके सदाबहार नगमे, सरगम लेडीज म्यूजिक ग्रुप की विशेष प्रस्तुति 27 जून को

यहां राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार :

Read More नीट री-एग्जाम: आज जिम्मेदारों की परीक्षा; प्रदेश के 25 जिलों में 577 केन्द्रों में दो लाख 9 हजार परीक्षार्थी आजमाएंगे भाग्य, पेपर लीक को रोकने के लिए पुलिस, एसओजी और आईबी टीम अलर्ट मोड पर

राज्य महिला आयोग, बाल अधिकार आयोग, समाज कल्याण सलाहकार बोर्ड, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, राजस्थान पर्यटन विकास निगम, आवासन मंडल, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति, बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, राज्य खेल परिषद, युवा बोर्ड,अल्पसंख्यक आयोग, वक्फ  बोर्ड, वरिष्ठ नागरिक बोर्ड, नि:शक्तजन आयोग, गौसेवा आयोग, डांग विकास बोर्ड, मगरा विकास बोर्ड, राज्य बीज निगम, हस्तशिल्प कला बोर्ड, लोक कला बोर्ड, उर्दू,सिंधी, ब्रजभाषा, ललित कला, संगीत नाटक, संस्कृत अकादमी, 14 नगर सुधार न्यास, राज्य कृषि विपणन बोर्ड, भूदान बोर्ड, मेला विकास प्राधिकरण।

Read More सांगानेर को 631 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1538 कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण

रेस में ये चेहरे शामिल :

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, राजपाल सिंह शेखावत, लालचंद कटारिया, सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी, रामप्रताप, कनकमल कटारा, भाजपा नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, चन्द्रकांता मेघवाल, रामलाल शर्मा, निर्मल कुमावत, विट्टल शंकर अवस्थी, मोहनलाल गुप्ता, पूर्व सांसद गोपाल ईडवा, ज्योति मिर्धा, रामचरण बोहरा, नारायण पंचारिया, संतोष अहलावत, विधायक श्रीचंद कृपलानी, कुलदीप धनखड़, प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, पूर्व हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन सरदार अजयपाल सिंह, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा, पूर्व जयपुर मेयर ज्योति खंडेलवाल, सुरेश मिश्रा, अपूर्वा पाठक, पूजा कपिल, सरिता गैना, प्रियंका बालान, मनन चतुर्वेदी,अनुसुइया गोस्वामी, वंदना गोगिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : भर्ती व प्राथमिकता मांगों को लेकर आंदोलन, जयपुर में सफाई व्यवस्था प्रभावित राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : भर्ती व प्राथमिकता मांगों को लेकर आंदोलन, जयपुर में सफाई व्यवस्था प्रभावित
नगर निगम सहित प्रदेशभर के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश और आंदोलन शुरू। कचरा उठान प्रभावित। वाल्मीकि...
UP में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दांव, पीडीए की काट के लिए अपनाया ओबीसी फॉर्मूला
चित्तौड़गढ़ में किसानों के लिए बड़ी सिंचाई योजना, मातृकुंडिया बांध से डिंडोली फीडर तक लिंक चैनल निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू
गाजा की स्थिति पर सरकार की चुप्पी हैरान करने वाली : हमलों के खिलाफ पूरी दुनिया उठा रही आवाज, सोनिया गांधी ने कहा- वैश्विक जनमत से भी अलग-थलग पड़ता जा रहा भारत
राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी : 25 से अधिक बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष-चेयरमैन होंगे नियुक्त, कद मुताबिक मिलेगा पद
फीफा विश्वकप-2026 : 4 बार के चैंपियन जर्मनी को हरा इक्वाडोर ने किया बड़ा उलटफेर, नॉकआउट चरण में पहुंची टीम
शादी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से आहत वृद्ध ने दी मानहानि की चेतावनी, जानें पूरा मामला