मारवाड़ ट्रैवल मार्ट 2026 की तैयारियां शुरू, सितंबर में जोधपुर बनेगा वैश्विक पर्यटन का केंद्र

एफएचटीआर ने पर्यटन संगठनों के साथ बनाई रणनीति

मारवाड़ ट्रैवल मार्ट 2026 की तैयारियां शुरू, सितंबर में जोधपुर बनेगा वैश्विक पर्यटन का केंद्र
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान ने 20 से 22 सितंबर तक जोधपुर में आयोजित होने वाले मारवाड़ ट्रैवल मार्ट 2026 की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ। इस सिलसिले में जोधपुर एवं मारवाड़-थार क्षेत्र का दो दिवसीय रणनीतिक दौरा किया गया, जिसमें आयोजन की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार और संचालन व्यवस्था पर विस्तृत मंथन।

जयपुर। फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान ने 20 से 22 सितंबर तक जोधपुर में आयोजित होने वाले मारवाड़ ट्रैवल मार्ट 2026 की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ कर दिया है। इस सिलसिले में जोधपुर एवं मारवाड़-थार क्षेत्र का दो दिवसीय रणनीतिक दौरा किया गया, जिसमें आयोजन की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार और संचालन व्यवस्था पर विस्तृत मंथन हुआ।

प्रतिनिधिमंडल ने ओसियां में डेजर्ट सफारी, लोक संस्कृति, विरासत स्थलों और ग्रामीण पर्यटन गतिविधियों का अवलोकन कर खरीदारों व विदेशी प्रतिनिधियों को थार के वास्तविक पर्यटन अनुभव से जोड़ने की योजना बनाई। इस दौरान एफएचटीआर, जोधाना होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन, इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन, राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स और ट्रैवल गाइड्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों ने संयुक्त बैठकों में आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल बनाने की रणनीति तय की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मानसून में डेंगू रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जुलाई भर विशेष अभियान मानसून में डेंगू रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जुलाई भर विशेष अभियान
मानसून के दौरान डेंगू की रोकथाम के लिए जिले में पूरे जुलाई माह को एंटी डेंगू माह के रूप में...
आईटी कंपनियों की जोरदार बढ़त से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी ने बढ़त के साथ की क्लोजिंग
रूस का कीव पर सबसे बड़ा हमला: 13 की मौत, 90 से ज्यादा घायल; 570 ड्रोन-मिसाइलों से दहला यूक्रेन
"शिमला समझौते" पर भाजपा का बड़ा हमला : 'रणनीतिक चूक' का आरोप, कांग्रेस की नीति पर उठाए सवाल
पट्टा शाखा में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 50 हजार लेते जमादार गिरफ्तार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मनाया सादगी से जन्मदिन, फिर मोदी दौरे की तैयारियों में जुटे
राम मंदिर में चंदा चोरी की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच : वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र, कहा- दान चोरी और गबन के खुलासों से भारतीयों की आस्था पर आघात