राजस्थान में राज्यसभा चुनाव की तैयारियां तेज, 18 जून को होगा मतदान

क्रॉस वोटिंग की रणनीति में जुटी भाजपा

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव की तैयारियां तेज, 18 जून को होगा मतदान
भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव कराने की घोषणा की है। अधिसूचना 1 जून को जारी होगी। संख्या बल के अनुसार भाजपा दो सीटों पर मजबूत है और तीसरी सीट के लिए रणनीतिक बिसात बिछा रही है, जबकि कांग्रेस अपनी एक सीट बचाने के संघर्ष में जुटी है।

जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें राजस्थान की तीन सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। अधिसूचना एक जून को जारी होगी, नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून और मतगणना उसी दिन होगी। इन सीटों पर 21 जून को रिटायर होने वाले सदस्यों के स्थान भरे जाएंगे। राजस्थान विधानसभा की वर्तमान संख्या बल के अनुसार भाजपा दो सीटें आराम से जीत सकती है, जबकि तीसरी सीट पर अंतरात्मा (क्रॉस वोटिंग) का खेल खेलने की रणनीति बना रही है।

भाजपा ने तीनों सीटों के लिए पैनल तैयार कर लिया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, सतीश पूनिया, राजेंद्र राठौड़, अलका गुर्जर जैसे नाम चर्चा में हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जल्द दिल्ली जाकर केंद्रीय नेतृत्व से अंतिम फैसला लेंगे। कांग्रेस की ओर से भी तैयारियां चल रही हैं। पार्टी अपनी एक सीट बचाने की कोशिश में है, लेकिन संख्या बल के कारण चुनौतीपूर्ण स्थिति है। नीरज डांगी जैसी मौजूदा सदस्यता और आंतरिक चर्चाओं के बीच उम्मीदवार चयन पर मंथन जारी है।राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह चुनाव केवल सीटों का नहीं, बल्कि दोनों प्रमुख दलों की रणनीति और अनुशासन का भी परीक्षण होगा। क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच पार्टियां अपने विधायकों पर कड़ी नजर रख रही हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

इस देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक की तैयारी, कंपनियों पर भारी जुर्माने का प्रस्ताव इस देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक की तैयारी, कंपनियों पर भारी जुर्माने का प्रस्ताव
न्यूजीलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध...
कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी का काशी दौरा: नेताओं और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान
राजस्थान के बांधों में 24 घंटे में 6.05 एमक्यूएम पानी बढ़ा, राज्य के 693 बांधों की कुल भराव क्षमता 13,029.09 एमक्यूएम
कहीं अधूरे कामों पर नाराजगी, कहीं मूलभूत सुविधाओं का इंतजार
बजट स्वीकृत हुआ फिर भी नहीं मिले 14.55 करोड़, बजट को तरसा अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क, थमा विकास
बुनियादी सुविधाओं का अभाव : टूटी सड़कें, अंधेरा और कचरे के ढेर की कड़वी सच्चाई
असर खबर का : बारिश से बिगड़ी सड़कों की केडीए ने ली सुध, गड्ढे भरने और पेचवर्क का काम तेज