रामनवमी कल: जयपुर के मंदिरों में भक्तिभाव, विशेष झांकियां और जन्माभिषेक की तैयारियां पूरी
राम जन्मोत्सव 2026: छोटी काशी जयपुर में कल बहेगी भक्ति की बयार
चैत्र शुक्ल नवमी पर कल जयपुर के राम मंदिरों में जन्मोत्सव की धूम रहेगी। दोपहर में "भए प्रकट कृपाला" के शंखनाद के साथ प्रभु का अभिषेक होगा। चांदपोल स्थित श्रीरामचन्द्रजी मंदिर में ठाकुरजी को रत्नजड़ित पोशाक पहनाई जाएगी और 51 किलो मावे का केक काटा जाएगा। गलता तीर्थ में भी भव्य राजोपचार पूजन और विशेष झांकियां सजेंगी।
जयपुर। रामनवमी कल भक्तिभाव से मनाई जाएगी,तैयारिया पूरी जयपुर। चैत्र शुक्ल नवमी गुरुवार को रामनवमी भक्तिभाव से मनाई जाएगी। छोटीकाशी के राम मंदिरोंं राम जन्मोत्सव का उल्लास नजर आएगा। रहा है। श्रीराम मंदिरों में प्रभु श्रीराम की जन्म की खुशियां बिखरेगी। दोपहर में भगवान राम लला का जन्माभिषेक होगा। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला... के साथ राम जन्मोत्सव का शंखनाद होगा। हवाई गर्जना के साथ जन्मोत्सव की खुशियां मनाई जाएगी।
राम और हनुमान मंदिरों में दिनभर विशेष झांकी के दर्शन होंगे। गलता तीर्थ में राम कुंवर की विशेष प्रतिमा का जन्माभिषेक स्वामी अवधेशाचार्य महाराज के सान्निध्य में होगा। यहां प्रतिष्ठित भगवान राम के तीन अलग-अलग रूप और विशेषताओं वाले विग्रहों का राजोपचार पूजन किया जाएगा। चांदपोल बाजार के मंदिर श्रीरामचन्द्रजी में राम जन्मोत्सव का मुख्य आयोजन होगा। सुबह मंगला से विशेष पूजा अर्चना होगी।
ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक कर इत्र, गुलाब, केशर, केवड़ा मिलाकर अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक के बाद विशेष शृंगार कर राम दरबार को रत्न जडि़त जरदोजी पोशाक पोशाक धारण करवाई जाएगी। भगवान श्रीराम के साथ पूरे राम दरबार को हीरे, मोती, पन्ना, माणक, नीलम, सोना-चांदी के विशेष रजवाड़ी आभूषण धारण कराए जाएंगे। दोपहर में आरती के बाद पंजीरी और पंचामृत वितरण किया जाएगा। इस मौके पर 51 किलो मावे का केक भी काटा जाएगा। यहां मनाए जा रहे नव दिवसीय श्री राम जन्मोत्सव के तहत मंगलवार को गौरांग मंडल के तत्वावधान में हरिनाम संकीर्तन और बधाईगान हुआ। संतों-महंतों के सान्निध्य में उछाल की गई।

Comment List