सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की तैयारी : अब बनेगा अलग कैडर, संभाग में डीटीओ और जिलों में परिवहन निरीक्षक होंगे तैनात

पहले यह रखा था प्रावधान

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की तैयारी : अब बनेगा अलग कैडर, संभाग में डीटीओ और जिलों में परिवहन निरीक्षक होंगे तैनात
परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने पहली बार अलग सड़क सुरक्षा कैडर बनाने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा है। मंजूरी मिलने पर 7 संभागों में जिला सड़क सुरक्षा अधिकारी और 41 जिलों में सड़क सुरक्षा परिवहन निरीक्षक तैनात होंगे।

जयपुर। राजस्थान में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने जा रहा है। विभाग ने सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित कैडर गठित करने तथा नए पदों के सृजन का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा है। इसको मंजूरी मिलते ही राज्य में पहली बार सड़क सुरक्षा के लिए अलग अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार करीब चार वर्ष पहले परिवहन विभाग का नाम बदलकर परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग किया गया था। अब विभाग ने सड़क सुरक्षा के लिए अलग कैडर गठित कर नए पद सृजन का प्रस्ताव तैयार किया है।

पहले यह रखा था प्रावधान

विभाग ने पहले जो प्रस्ताव भेजा था, उसमें प्रत्येक आरटीओ स्तर पर अलग सड़क सुरक्षा आरटीओ तथा प्रत्येक जिले में सड़क सुरक्षा डीटीओ लगाने की व्यवस्था थी। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी, चिकित्सा, पुलिस, शिक्षा, सांख्यिकी और परिवहन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रावधान रखा गया था। हालांकि वित्त विभाग ने इसे अत्यधिक खर्चीला मानते हुए आपत्तियां जताई थीं।

प्रस्ताव में किया संशोधन

Read More राजस्थान के नगरीय निकायों की रेरा परियोजनाओं के लिए विशेषज्ञों का बनेगा पैनल, ऑनलाइन आवेदन शुरू

संशोधित प्रस्ताव के अनुसार प्रत्येक संभाग स्तर पर जिला सड़क सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जहां मौजूदा डीटीओ को जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रत्येक राजस्व जिले में एक सड़क सुरक्षा परिवहन निरीक्षक की नियुक्ति का प्रावधान रखा गया है। हालांकि नए कैडर के गठन में कुछ प्रशासनिक चुनौतियां भी सामने सकती हैं। संभाग स्तर पर डीटीओ के अधीन विभिन्न विभागों के ऐसे अधिकारी कार्य करेंगे, जिनकी वेतन शृंखला उनसे अधिक होगी। 

Read More अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला : शिक्षा व्यवस्था को तबाह करने का लगाया आरोप, कहा- 8 लाख से अधिक बच्चे छोड़ चुके स्कूल

नए प्रस्ताव की प्रमुख बातें

Read More फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  •                 सड़क सुरक्षा के लिए अलग कैडर गठित करने की तैयारी।
  •                 प्रत्येक संभाग में एक जिला सड़क सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति।
  •                 सात संभागों के लिए शुरुआती चरण में 7 डीटीओ पद स्वीकृत होने की संभावना।
  •                 राज्य के 41 राजस्व जिलों में एक-एक सड़क सुरक्षा परिवहन निरीक्षक तैनात होगा।
  •                 कुल 7 डीटीओ और 41 परिवहन निरीक्षक के नए पद सृजित होने की संभावना।
  •                 सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जागरूकता बढ़ाने पर रहेगा फोकस।

 

प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा है

सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित कैडर गठित करने तथा नए पदों के सृजन का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा है। 

-पुरुषोत्तम शर्मा, आयुक्त परिवहन विभाग।

Tags: road

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत