राहुल गांधी को विद्यार्थियों से मिलने से रोकना अलोकतांत्रिक, गहलोत ने कहा- न्याय दिलाने के प्रयास को रोकने की कवायद नहीं होगी सफल

कभी सफल नहीं होगी

राहुल गांधी को विद्यार्थियों से मिलने से रोकना अलोकतांत्रिक, गहलोत ने कहा- न्याय दिलाने के प्रयास को रोकने की कवायद नहीं होगी सफल

गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह बात कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिहार में सामाजिक न्याय एवं शिक्षा के लिए आवाज उठाते हुए पटना में विद्यार्थियों से मिलने गए हैं।

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पटना में विद्यार्थियों से मिलने से रोकने को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की दलितों, वंचितों एवं पिछड़े वर्ग को न्याय दिलाने के लिए चल रहे राहुल गांधी के प्रयास को रोकने की कवायद है, जो कभी सफल नहीं होगी। 

गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह बात कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिहार में सामाजिक न्याय एवं शिक्षा के लिए आवाज उठाते हुए पटना में विद्यार्थियों से मिलने गए हैं। बिहार की राजग सरकार के प्रशासन द्वारा उन्हें वहां रोकने का प्रयास निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक है।  
उन्होंने कहा कि किस कानून के तहत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति को इस तरह रोका जा सकता है। यह एनडीए सरकार की दलितों, वंचितों एवं पिछड़े वर्ग को न्याय दिलाने के लिए चल रहे राहुल गांधी के प्रयास को रोकने की कवायद है, जो कभी सफल नहीं होगी।

Tags: gehlot

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी: सेंसेक्स 566 अंक की बढ़त के साथ खुला, इन कंपनियों पर रखें नज़र शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी: सेंसेक्स 566 अंक की बढ़त के साथ खुला, इन कंपनियों पर रखें नज़र
विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजार गुलजार है। गुरुवार को...
विधायक पुत्र पर यौन शोषण का आरोप : राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज, एसपी ने दिए जांच के निर्देश
रूस से तेल खरीद पर छूट को आगे नहीं बढ़ाएगा अमेरिका : भारत को मिली छूट की अवधि समाप्त, बेसेंट ने कहा- लाइसेंस नहीं होगा रिन्यू
पुलिस की नशा तस्करों पर स्ट्राइक : एमडीएमए, डोडा पोस्त और अफीम के दूध के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी
पुष्कर माहेश्वरी सेवा सदन में कृष्ण भवन का लोकार्पण समारोह : माहेश्वरी समाज के दो गुटों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे
गर्भवती महिला से छेड़छाड़ : आरोपी ने लूट मामले में मुरैना कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस पूछताछ जारी
पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान