प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना : 8 शहरों में चलेंगी 1150 इलेक्ट्रिक बसें, मुख्य सचिव ने की समीक्षा

हरित और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना : 8 शहरों में चलेंगी 1150 इलेक्ट्रिक बसें, मुख्य सचिव ने की समीक्षा
प्रदेश में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 8 शहरों में 1150 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारियां तेज। शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय संचालन समिति की द्वितीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें योजना की प्रगति और आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा।

जयपुर। प्रदेश में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 8 शहरों में 1150 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय संचालन समिति की द्वितीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें योजना की प्रगति और आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए डिपो अवसंरचना, चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना, ‘बिहाइंड द मीटर पावर इंफ्रास्ट्रक्चर’ तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को कार्य समयबद्ध रूप से पूरा करने और परियोजनाओं में आने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

योजना के तहत जयपुर को 450, जोधपुर और बीकानेर को 125-125, अजमेर, अलवर और कोटा को 100-100 तथा उदयपुर, सीकर और भीलवाड़ा को 50-50 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं। बसों का ट्रायल पूरा हो चुका है और चार्जिंग स्टेशन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास तेजी से किया जा रहा है। बैठक में वित्तीय स्वीकृतियों, बस डिपो के उन्नयन तथा परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने कहा कि योजना से प्रदेश में स्वच्छ, हरित और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बारिश से स्थिति बदहाल होने के बाद विभागों की टूटी नींद : दूसरे दिन भी नहीं सुधरे हालात, जलभराव से निपटने के लिए तैयारी में जुटा प्रशासन बारिश से स्थिति बदहाल होने के बाद विभागों की टूटी नींद : दूसरे दिन भी नहीं सुधरे हालात, जलभराव से निपटने के लिए तैयारी में जुटा प्रशासन
मानसून की पहली बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोली। जगह-जगह जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कों और जाम से लोग परेशान।...
मिस राजस्थान 2026 का टैलेंट राउंड बना यादगार : टॉप 28 ने दिखाया हुनर, बिरला ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले
मातमी धुनों पर निकले ताजिये, देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया 
जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ