प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन

विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन। सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को निशुल्क प्रसव पूर्व जांच और परामर्श सेवाएं दी जाएंगी।

जयपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को विशेषकर द्वितीय तृतीय तिमाही में प्रत्येक माह की 9 तारीख को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) सेवाएं उपलब्ध कराना है। वहीं, विस्तारित पीएमएसएमए के तहत 18 27 तारीख को हाई रिस्क गर्भावस्था की नाम आधारित ट्रैकिंग, फॉलोअप, रेफरल और प्रसव के बाद 45 दिन तक निगरानी की जाती है।

10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सम्मानजनक मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए जिला उपजिला अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी, यूपीएचसी तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प  पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
जयपुर के शिवाजी नगर स्थित धाभाई गौशाला में मानव समाज सेवा संस्थान और राज आंगन फाउंडेशन द्वारा पौधारोपण अभियान का...
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
प्रह्लाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार : बैठक में की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, बोले- मुझ पर भरोसा करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : फ्रांस से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर, नियंत्रण से बाहर हवाएं