निजी बस ऑपरेटरों ने किराया बढ़ाने की उठाई मांग, बस संचालकों पर बढ़ता जा रहा आर्थिक बोझ

संचालन लागत निकालना भी मुश्किल

निजी बस ऑपरेटरों ने किराया बढ़ाने की उठाई मांग, बस संचालकों पर बढ़ता जा रहा आर्थिक बोझ

बस ऑपरेटर एसोसिएशन, राजस्थान ने राज्य में निजी स्टेज कैरिज बसों के किराए में बढ़ोतरी की मांग उठाई। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर कहा कि राजस्थान में निजी बसों का किराया पड़ोसी राज्यों की तुलना में काफी कम है, जबकि डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से बस संचालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा।

जयपुर। बस ऑपरेटर एसोसिएशन, राजस्थान ने राज्य में निजी स्टेज कैरिज बसों के किराए में बढ़ोतरी की मांग उठाई है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर कहा कि राजस्थान में निजी बसों का किराया पड़ोसी राज्यों की तुलना में काफी कम है, जबकि डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से बस संचालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में निजी बस संचालकों के लिए संचालन लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। डीजल, मेंटेनेंस, टैक्स और अन्य खर्चों में वृद्धि के कारण कई ऑपरेटर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।

ज्ञापन में सरकार से मांग की गई है कि या तो निजी स्टेज कैरिज बसों का किराया बढ़ाया जाए, या डीजल पर वैट कम कर राहत दी जाए। इसके अलावा स्टेज कैरिज, ग्रामीण सेवा, लोक परिवहन और उपनगरीय बसों को सब्सिडी वाला डीजल उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत का चीन-पाकिस्तान को करारा जवाब : जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, किसी को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं भारत का चीन-पाकिस्तान को करारा जवाब : जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, किसी को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं
चीन-पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर के जिक्र को सिरे से खारिज करते हुए कड़ा विरोध जताया। विदेश मंत्रालय ने...
27.54 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
लेबनान पर इजरायल ने किए सिलसिलेवार हमले : नरसंहार में 30 से अधिक लोग ढेर, मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल
चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त :  राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश को सीसीटीवी, सेंसर और मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने के आदेश
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 69.84 अंक नीचे खुला
31वीं राजस्थान सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता : श्रीगंगानगर दोनों वर्गों में बनी चैंपियन, यश यादव और अशनूर रहे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, कल से आंधी-बारिश की हो सकती है दस्तक