प्रियंका के बेटे ने मंगेतर संग की टाइगर सफारी : राहुल-प्रियंका भी पहुंचे सवाई माधोपुर, 4 दिन रुकेंगे रणथम्भौर
प्रियंका तीसरी बार यहां आई हैं
पांच सितारा होटल शेर बाग में गांधी परिवार अवीवा बेग के परिवार के साथ ठहरा हुआ है। राहुल गांधी का यह साल में दूसरा दौरा है, जबकि प्रियंका तीसरी बार यहां आई हैं।
सवाई माधोपुर। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को रणथंभौर पहुंचे। प्रियंका के बेटे रेहान वाड्रा अपनी मंगेतर अवीवा बेग के साथ टाइगर सफ ारी का लुत्फ उठाते नजर आए। दोनों कैप पहने हुए थे और बाघों की साइटिंग एंजॉय कर रहे थे। जानकारी के अनुसार पूरा परिवार चार दिन तक रणथंभौर में रहेगा। मंगलवार दोपहर 12.45 बजे राहुल और प्रियंका का काफि ला रणथंभौर पहुंचा। पांच सितारा होटल शेर बाग में गांधी परिवार अवीवा बेग के परिवार के साथ ठहरा हुआ है। राहुल गांधी का यह साल में दूसरा दौरा है, जबकि प्रियंका तीसरी बार यहां आई हैं।
टाइगर सफारी और बाघिनों शावकों की साइटिंग
मंगलवार दोपहर रेहान और अवीवा ने टाइगर सफारी की। उन्हें मिश्र दर्रा गेट के पास बाघिन 107 दिखी। इसके अलावा जोन चार में बाघिन रिद्धि के तीन शावक 2504,2505 और 2506 अठखेलियां करते नजर आए। यह साइटिंग पर्यटकों के लिए खास रही। न्यू ईयर के मौके पर रणथंभौर में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, जिससे राजनीतिक हलचल के साथ वन्यजीव भ्रमण का रोमांच दोगुना हो गया है।
अवीवा और गांधी परिवार का पुराना नाता
रेहान और अवीवा की रिंग सेरेमनी की अटकलें हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। दोनों बचपन के दोस्त हैं। रेहान ने हाल ही में अवीवा को प्रपोज किया था। अवीवा के पिता इमरान बेग दिल्ली के बडेÞ बिजनेसमैन हैं, जबकि मां नंदिता जानी मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं। प्रियंका गांधी और नंदिता पुरानी दोस्त हैं। नंदिता ने कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के इंटीरियर डिजाइन पर काम किया है।

Comment List