इंडिगो एयरलाइन के संचालन में परेशानी : क्रू की कमी के कारण 11 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान 

यात्रियों में नाराजगी साफ देखने को मिली

इंडिगो एयरलाइन के संचालन में परेशानी : क्रू की कमी के कारण 11 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान 

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, इंडिगो के पास अचानक क्रू की उपलब्धता प्रभावित होने के कारण उड़ान संचालन बाधित हुआ। यात्रियों को फ्लाइट कैंसिलेशन की जानकारी एयरपोर्ट पर ही मिली।

जयपुर। एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइन के संचालन में परेशानी देखने को मिली। क्रू की भारी कमी के कारण दोपहर पूर्व तक इंडिगो की कुल 11 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। अचानक हुए इस बदलाव से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और कई यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, इंडिगो के पास अचानक क्रू की उपलब्धता प्रभावित होने के कारण उड़ान संचालन बाधित हुआ। यात्रियों को फ्लाइट कैंसिलेशन की जानकारी एयरपोर्ट पर ही मिली, जिसके बाद उन्हें रिफंड या री-शेड्यूलिंग की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। लगातार रद्द हो रही फ्लाइट्स के कारण यात्रियों में नाराजगी साफ देखने को मिली।

यह फ्लाइट रद्द रही  
इंडिगो की सुबह 5:35 बजे बेंगलुरु की फ्लाइट, इंडिगो की सुबह 5:45 बजे गोवा की फ्लाइट, इंडिगो की सुबह 6:10 बजे हैदराबाद की फ्लाइट,इंडिगो की गुवाहाटी की सुबह 6:40 बजे की फ्लाइट, इंडिगो की मुंबई की सुबह 7:20 बजे की फ्लाइट, इंडिगो की सुबह 7:35 बजे कोलकाता की फ्लाइट, इंडिगो की सुबह 7:40 बजे बेंगलुरु की फ्लाइट, इंडिगो की सुबह 9:05 बजे कोलकाता की फ्लाइट, इंडिगो की सुबह 9:55 बजे चेन्नई की फ्लाइट, इंडिगो की सुबह 11 बजे कोलकाता की फ्लाइट और इंडिगो की सुबह 11:35 बजे दिल्ली की फ्लाइट रद्द रही।

Tags: flights

Post Comment

Comment List

Latest News

सरिस्का में एसटी-17 बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म, संरक्षण प्रयासों का नतीजा सकारात्मक सरिस्का में एसटी-17 बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म, संरक्षण प्रयासों का नतीजा सकारात्मक
सरिस्का बाघ परियोजना में बाघिन एसटी-17 ने तीन शावकों को जन्म, बाघों की संख्या में वृद्धि हुई। रेंज अकबरपुर में...
खाद्य विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त : उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता, भजनलाल ने कहा- जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
पीएम मोदी ने दांडी मार्च में हिस्सा लेने वालों को नमन करते हुए दी श्रद्धांजलि, सच्चाई और नेकी के विचारों को किया याद 
दांडी मार्च में शामिल हुए अशोक गहलोत, वर्तमान राजनीतिक हालातों पर जताई चिंता
रुपये में गिरावट: रुपया 16 पैसे टूटा; फिर 92 प्रति डॉलर के पार, निवेशकों के बिकवाल रहने से भारतीय मुद्रा पर दबाव
वर्ल्ड किडनी डे : सिक्स पैक की चाहत, सप्लीमेंट्स का अंधाधुंध सेवन युवाओं में किडनी फेल्योर का बना कारण
फिलीपींस ने ताइवान के पास तैनात की ब्रह्मोस मिसाइलें: टेंशन में ड्रैगन, चीन के पास ब्रह्मोस मिसाइलों की तैनाती