आदर्श नगर सर्कल के थानों की परिवादियों की समस्याओं का होगा निवारण, कमिश्नर करेंगे जनसुनवाई

आयोजन सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक

आदर्श नगर सर्कल के थानों की परिवादियों की समस्याओं का होगा निवारण, कमिश्नर करेंगे जनसुनवाई
जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल 20 जून को जामडोली थाना परिसर में सुबह 11:30 से 1:30 बजे तक जनसुनवाई करेंगे।जवाहर नगर, आदर्श नगर, ट्रांसपोर्ट नगर और जामडोली थानों से जुड़े परिवादियों की शिकायतें सुनी जाएंगी। वे त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश देंगे।

जयपुर। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय की नीति के तहत जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल शनिवार, 20 जून को पुलिस थाना जामडोली में जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई का आयोजन सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान आदर्श नगर सर्किल के पुलिस थाना जवाहर नगर, आदर्श नगर, ट्रांसपोर्ट नगर और जामडोली से संबंधित परिवादियों की शिकायतें सुनी जाएंगी।

पुलिस आयुक्त स्वयं परिवादियों की समस्याओं पर सुनवाई कर उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनसुनवाई का उद्देश्य क्षेत्र के लंबित प्रकरणों और आमजन की शिकायतों का शीघ्र समाधान कर लोगों को राहत प्रदान करना है। इससे पुलिस और जनता के बीच संवाद मजबूत होने के साथ शिकायतों के निस्तारण में भी तेजी आएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद: बैंकिंग और आईटी सेक्टर ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप-स्मॉलकैप में रही तेजी सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद: बैंकिंग और आईटी सेक्टर ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप-स्मॉलकैप में रही तेजी
मंगलवार को आईटी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के भारी दबाव के कारण घरेलू शेयर बाजार लाल निशान में बंद...
ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती
धावास जैन मंदिर में श्रद्धा का महासंगम, श्रद्धालुओं में उत्साह
साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री