राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे होगी शुरू : आज सदन में प्रश्नकाल नहीं, राज्यपाल अभिभाषण पर बहस का समापन

प्रदेश का बजट 11 फरवरी को प्रस्तुत

राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शून्यकाल के साथ शुरू होगी। आज सदन में प्रश्नकाल नहीं होगा। कार्यवाही के दौरान सदन की मेज पर विभिन्न विभागों से जुड़े वार्षिक प्रतिवेदन और समितियों की रिपोर्टें रखी जाएंगी।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शून्यकाल के साथ शुरू होगी। आज सदन में प्रश्नकाल नहीं होगा। कार्यवाही के दौरान सदन की मेज पर विभिन्न विभागों से जुड़े वार्षिक प्रतिवेदन और समितियों की रिपोर्टें रखी जाएंगी। मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का वार्षिक प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखा जाएगा। वहीं मंत्री संजय शर्मा राजस्थान राज्य वन विकास निगम लिमिटेड का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा सदन में विभिन्न समितियों के प्रतिवेदन भी रखे जाएंगे। प्राक्कलन समिति ‘क’ का आबकारी विभाग से संबंधित प्रतिवेदन सभापति अर्जुन लाल नगर द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

वहीं प्राक्कलन समिति ‘ख’ के दो प्रतिवेदन—कृषि विभाग तथा गृह रक्षा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से संबंधित सिफारिशों पर आधारित—सभापति बाबू सिंह राठौड़ द्वारा सदन के पटल पर रखे जाएंगे। महिलाओं एवं बाल विकास कल्याण संबंधी समिति का प्रतिवेदन समिति की सभापति कल्पना देवी प्रस्तुत करेंगी। आज राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद का अंतिम दिन है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सदन में अपनी बात रखेंगे, जिसके बाद राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अभिभाषण पर जवाब देंगे। आज के साथ ही बजट सत्र का पहला चरण पूर्ण हो जाएगा। प्रदेश का बजट 11 फरवरी को प्रस्तुत किए जाने के साथ ही विधानसभा सत्र का दूसरा चरण शुरू होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह